Wednesday 2 February 2022

जंगल के राजा का मनोगत jungle ke raja ka manogat nibandh

jungle ke raja ka manogat nibandh

दोस्तों आज हम हमारे इस आर्टिकल में पढेंगे जंगल के राजा का मनोगत। दोस्तों हम सभी जानते हैं कि जंगल मैं सबसे शक्तिशाली जानवर शेर होता है इसलिए जंगल का राजा भी शेर होता है तो चलिए शुरू करते हैं हमारे आज के इस आर्टिकल को 


मैं शेर हूं। मैं जंगल का राजा हूं क्योंकि मैं जंगल में सबसे शक्तिशाली जानवर हूं। मैं मांसाहारी जानवर हूँ। मैं जब जंगल में भ्रमण करता हूं तो आसपास के सभी जानवर अपनी गुफाओं में अपने घर में छुपने के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए देखे जाते हैं और भयभीत होते हैं। 

मैं बहुत ही शक्तिशाली हूं और मांसाहारी जानवर भी कहलाता हूं। आज से कुछ सालों पहले जंगल काफी अधिक थे, जंगली इलाका अधिक होने की वजह से मेरे जैसे कई सारे शेर जंगल में देखे जाते थे लेकिन समय के साथ बहुत कुछ बदल गया जंगल भी आजकल बहुत ही कम बचे हैं और मेरे जैसे शेर की प्रजाति लुप्त होती जा रही है। 

आजकल मेरे जैसे शेर ज्यादातर चिड़ियाघर में देखने को मिलते हैं क्योंकि मनुष्य हमे बंधक बना लेता है। हम सभी जानते हैं कि मनुष्य सबसे बुद्धिमान जीव है उसने अपनी बुद्धि के जरिए मेरे जैसे शक्तिशाली जानवर को भी अपने काबू में कर रखा है। 

मैं दुनिया में आज सिर्फ मनुष्य के मनोरंजन के लिए हूँ यानी मनुष्य चिड़ियाघर में मुझे देखता है तो उसका मनोरंजन होता है। मैं जंगल में निडर होकर घूमता हूं लेकिन मेरी वजह से जंगल के सभी जानवर भयभीत हो जाते हैं क्योंकि मैं उन जानवरों का शिकार करता हूँ लेकिन यह सब मैं केवल अपना पेट भरने के लिए करता हूं। ईश्वर ने मुझे ऐसा ही बनाया है यही मेरे जीवन का मनोगत है। 

दोस्तों हमारे द्वारा लिखे इस आर्टिकल jungle ke raja ka manogat nibandh को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें।

0 comments:

Post a Comment