Saturday 11 December 2021

प्रखर भारत पर निबंध Prakhar bharat par nibandh

Prakhar bharat par nibandh

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं प्रखर भारत पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस निबंध को

हमारा भारत देश एक प्रखर भारत देश है प्रखर भारत देश यानी हमारा भारत देश वह देश है जो सबसे बढ़कर सबसे अच्छा देश है। हमारे भारत देश में सभी धर्म जाति के लोग बड़े ही मिल जुल कर रहते हैं हमारे भारत देश में लोग ईश्वर वादी हैं ईश्वर पर उनका अटूट विश्वास है लोग ईश्वर पर विश्वास करके ही अपने कार्यों को शुरू करते हैं।

हमारे भारत देश के लोग भारतीय संस्कृति पर विश्वास रखते हैं भारतीय संस्कृति उनके लिए सर्वोपरि है। वह देश के लिए समर्पित हैं यदि देश पर थोड़ी सी भी मुश्किल आ जाती हैं तो  देश के नागरिक उसका डटकर सामना करते हैं। अपने देश को माता के समान समझते हैं और भारत माता के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

भारत देश के नौजवान किसी भी देश के नौजवानों से कम नहीं हैं भारत देश के नौजवान आज पढ़ लिखकर अपने ज्ञान के जरिए देश विदेशों में उच्च पदों पर हैं। भारत देश हमेशा दूसरे देशों की मदद करता हुआ आया है जब भी किसी देश पर मुसीबत आती हैं तो भारत देश हमेशा उसकी मदद करने के लिए तैयार रहता है। 

भारत देश कभी भी किसी देश पर सर्वप्रथम हमला नहीं करता भारत देश हमेशा दान देने में विश्वास करता है हमारे भारत देश में अतिथि भगवान के समान होता है जब भी अतिथि हमारे घर पर आते हैं तो हम उनको ईश्वर के समान समझकर दिल से उनका स्वागत करते हैं। वास्तव में भारत देश बहुत ही महत्वपूर्ण देश है हर एक देश को भारत देश से सीखने की जरूरत है भारत देश की संस्कृति वास्तव में हर किसी को प्रभावित कर देती हैं।

भारत देश के लोगों का पहनावा, आचार विचार हर किसी को प्रभावित करते हैं हमारे भारत देश में लोकतंत्र है लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है लोग अपेक्षा से जिस सरकार को लाना चाहे वह ला सकते हैं और अपने देश को विकास के पथ पर चला सकते हैं। हमारे भारत देश में विभिन्न तरह की भाषाएं बोली आदि बोली जाती हैं लेकिन फिर भी लोग एक हैं लोग हमेशा एक दूसरे की मदद करने के लिए तत्पर है।

 हमारे भारत देश में बहुत सारे धार्मिक स्थल हैं, तीर्थ स्थल हैं जहां जहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यात्रा करने के लिए आते हैं भारत देश वास्तव में एक बहुत ही बेहतरीन सबसे बढ़कर देश है जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है वास्तव में हमारा भारत देश एक प्रखर भारत है।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा है यह  प्रखर भारत पर निबंध Prakhar bharat par nibandh आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment