Wednesday 22 December 2021

आजादी का महत्व पर कहानी Azadi ka mahatva story in hindi

आजादी का महत्व पर कहानी

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं आजादी का महत्व बताने वाली एक बहुत ही प्यारी कहानी जिसे आप पढ़कर समझ सकेंगे कि हम सभी के जीवन में आजादी यानी स्वतंत्रता का क्या महत्व है तो चलिए इस कहानी को पढ़ते हैं

एक तोता बहुत ही सुंदर था। वह अपने मालिक के साथ रहता था उसके मालिक ने उसे एक पिंजरे में बंद करके रखा था वह अपने अभी तक के जीवन से खुश था क्योंकि उसका मालिक उसे समय-समय पर भोजन देता था, उसके लिए कुछ अच्छी-अच्छी चीजें भी खाने को देता था, उसे किसी बात की कमी नहीं होने देता था। 

एक दिन तोता अपने मालिक के साथ घर की छत पर गया तो वहां पर उसने कई पक्षियों को आसमान में उड़ते हुए देखा इसके अलावा उसने कुछ उसी की तरह दिखने वाले तोतो को भी आसमान में उड़ते हुए देखा तब उस तोते को भी दिल से बहुत इच्छा हुई कि वह भी उन तोतो की तरह आसमान में उड़े। 

अब तोता सब कुछ भूलकर उड़ने की कोशिश करने लगा लेकिन उड़ नहीं पाया क्योंकि वह पिंजरे में बंद था। वह अपनी सुध बुध भूल चुका था वह केवल उड़ना चाहता था लेकिन उसे निराशा हाथ लगी उसे उस दिन पता चला कि काश मैं अगर आजादी के साथ आसमान की सैर करता तो कितना खुश रहता। कुछ समय बाद उसने देखा कि उसके घर के छत पर एक दूसरा तोता आया वह बड़े ही स्वाद से मिर्ची खा रहा था। 

उस पिंजरे में बंद उस तोते को भी मिर्ची खाने की इच्छा हुई उसने अपने मालिक से मिर्ची खाने के लिए कहां, कई तरह की आवाज निकाली लेकिन मालिक समझ नहीं पाया था कि आखिर तोता आज इतना क्यों चिल्ला रहा है। बेचारे उस तोते की मिर्ची खाने की इच्छा ऐसी की ऐसी ही रह गई वह ना तो आजादी के साथ घूम सकता था औऱ ना ही अपने पसंद की चीजें खा सकता था। 

आज उस तोते को पता चल गया था कि मैं आजाद नहीं है उसे काफी दुख हुआ उसे आज आजादी का महत्व समझ में आ रहा था। वह सोच रहा था कि काश मे आजाद होता तो अन्य तोतो के साथ में आसमान की सेर कर रहा होता और अपने पसंद की चीजें खा रहा होता।

दोस्तों वास्तव में यदि हम आजाद होते हैं तो हम अपने पसंद का कार्य कर सकते हैं, पसंद की जगह पर घूम सकते हैं, पसंद की चीजे खा सकते हैं, अपने विचार प्रकट कर सकते हैं वास्तव में आजादी का जीवन में बहुत ही महत्व है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप सभी को कैसा लगा हमें जरूर बताएं और हमारे लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment