Saturday 4 September 2021

जानवरों पर अत्याचार पर निबंध


जानवरों पर अत्याचार पर निबंध 

आज हम पढ़ेंगे जानवरों पर अत्याचार पर निबंध हमारे द्वारा लिखित इस निबंध से विद्यार्थी जानकारी लेकर अपने निबंध की तैयारी कर सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं हमारे आस इस निबंध को।

                   जानवरों पर अत्याचार


प्रस्तावना - जानवर जो हमारे आसपास के जंगलों में पाए जाते हैं जानवर पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन आजकल के समय में लोग जानवरों पर अत्याचार भी करते हैं। 

जानवरों पर अत्याचार कई तरह से किया जाता है हमें जानवरों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।

जानवरों पर अत्याचार - आजकल हम देखते हैं कि जानवरों पर कई तरह से अत्याचार किया जाता है कई जानवरों जैसे कि बंदरों को खेल दिखाने वाले लोग पकड़ लेते हैं और उन्हें उनके मुताबिक उपयोग में लेते हैं उन्हें पकड़ कर रखते हैं।

सर्कस में भी ऐसे जानवरों को पकड़ा जाता है। कई लोग जानवरों को पिंजरे में बंद करके रखते हैं।

सांप जैसे जानवरों को भी सपेरे पकड़ के रखते हैं हम सोच सकते हैं कि यदि हमारी आजादी हमसे कोई छीन ले यानी हम जो अपने आप को स्वतंत्र समझते हैं कहीं भी घूम सकते हैं।

यदि हमें एक पिंजरे में बंद कर दिया जाए तो हमें कैसा लगेगा झाहिर सी बात है हमें अच्छा नहीं लगेगा हम इसे अपने ऊपर अत्याचार ही समझेंगे।

उसी तरह से इन जानवरों को यदि कोई पकड़कर पिंजरे में बंद रखता है, उनकी आजादी उनसे छीन लेता है तो एक तरह से जानवरों पर यह एक अत्याचारी है, उनकी आजादी खत्म करना ही है जानवर ऐसे कभी खुश नहीं रह सकते।

कई लोग जानवरों का बेवजह शिकार भी करते हैं वह केवल अपने मनोरंजन के लिए ऐसा करते हैं यह बिल्कुल भी सही नहीं है। 
बेचारे जानवर जो इस तरह से बोल भी नहीं पाते उन पर इस तरह का अत्याचार करना बहुत बेकार है हमें जानवरों के प्रति अच्छी भावना रखनी चाहिए उन पर किसी तरह का अत्याचार नहीं किया जाना चाहिए। 

सरकार ने भी जानवरों पर अत्याचार कम करने के लिए कई प्रयास किए हैं, कई कानून भी बनाए हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो कानून को भी नहीं मानते और जानवरों पर बेवजह अत्याचार करते हैं हमें जानवरों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।

उपसंहार - हमें जानवरों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए कभी भी उन्हें पिंजरे में बंद करके नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह एक तरह से अत्याचारी है, उनकी आजादी खत्म करना ही है। 

जानवरों को भी अपनी जिंदगी जीने का हक है जंगल उनका घर है हमें उन्हें कभी भी उन्हें जंगल से दूर नहीं करना चाहिए।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखित इस जानवरों पर अत्याचार पर निबंध आर्टिकल को आप ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment