Monday 7 June 2021

पर उपदेश कुशल बहुतेरे पर निबंध Par Updesh Kushal Bahutere essay

पर उपदेश कुशल बहुतेरे पर निबंध

दूसरों को उपदेश देने में लोग बहुत ही कुशल होते हैं लेकिन खुद उस प्रकार आचरण नहीं करते। यह कहावत वास्तव में बहुत ही सत्य है। जीवन में हर जगह ऐसा ही होता है लोग दूसरे को उपदेश देते हैं लेकिन उस तरह यदि वह व्यवहार करें तो सच में इस दुनिया में बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है। 



जीवन में एक सही मार्ग पर चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन जो सही मार्ग पर चलता है वह दूसरों की प्रशंसा के योग्य बनता है और सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचता है।

हम सभी को दूसरों को उपदेश देने से पहले कुछ ऐसा अच्छा कार्य करना चाहिए जिससे लोग हमसे प्रेरित होकर आगे बढ़े, हमें कुछ कहने की जरूरत ना पड़े और लोग हमसे प्रेरणा लें। 

जीवन में हम जब भी कोई कार्य करने के बारे में सोचें तो दूसरों को बताने से पहले वह कार्य हम खुद करके दिखाएं तभी लोग हमसे प्रेरित होकर उस कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं। जीवन में उपदेश देना बहुत सरल है लेकिन उस उपदेश पर चलना काफी मुश्किल होता है इसलिए सबसे पहले अपने जीवन में उस कार्य को करके दिखाएं।

दोस्तों पर उपदेश कुशल बहुतेरे पर मेरे द्वारा लिखा यह निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब भी करें जिससे इस तरह की बेहतरीन निबंध हम आपके लिए ला सकें।

0 comments:

Post a Comment