Sunday 9 May 2021

स्वास्थ्य रक्षा की जागरूकता पर निबंध Essay on health care awareness in hindi

स्वास्थ्य रक्षा की जागरूकता पर निबंध

स्वास्थ्य रक्षा के प्रति हम सभी को जागरूक होना चाहिए। यदि हम स्वास्थ्य रक्षा के प्रति जागरूक होंगे तो आने वाले समय में हम बहुत सी बीमारियों से बच सकेंगे। 

आज हम देखें तो स्वास्थ्य रक्षा के लिए बहुत से लोग सुबह सुबह व्यायाम करते हैं, सुबह सुबह व्यायाम करने से कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर में नहीं लगती हैं और हम एक स्वस्थ जिंदगी जी पाते है।

हम सभी को सुबह-सुबह भ्रमण करने की आदत भी डालनी चाहिए, साथ में योगाभ्यास करने की आदत हम सभी को डालना चाहिए। यदि हम रोजाना योगाभ्यास करते हैं तो हम स्वास्थ्य के प्रति एक तरह से जागरूक हो तो हम कई तरह की बीमारियों को आने से पहले ही रोक सकते हैं या फिर हम कई बीमारियों को दूर भी कर सकते हैं। 

हमें अपने खानपान का भी नियमित ध्यान रखना चाहिए। खानपान में सलाद का विशेष रूप से उपयोग करना चाहिए। हरी सब्जियां, ताजी सब्जियां खाना चाहिए जिससे हम अपने शरीर को स्वस्थ रख पाए और अच्छा पौष्टिक भोजन कर सकें। 

हम सभी को स्वस्थ्य रक्षा करनी चाहिए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। आज हम देखें तो मनुष्य अपने कई फायदों के लिए पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण तेजी से हो रहा है जिसकी वजह से आने वाले समय में कई बीमारियां हमें चारों और देखने को मिलेंगी और मनुष्य जीवन इससे प्रभावित होगा। 

आज भी हम देखें तो कोरोनावायरस भारत देश में तेजी से फैल रहा है। कोरोनावायरस की वजह से रोजाना हजारों लोगों की जान जा रही है। 

यदि हम सब सावधानी से रहें और जागरूक होकर सरकार के बताए हुए नियमों का पालन करें तो हम हमारे स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं और कोरोनावायरस को हमारे देश से भगा सकते हैं। स्वास्थ रक्षा हमारे लिए हमारे परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हम सभी को इस और जागरूक होना चाहिए।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें।

0 comments:

Post a Comment