Sunday 14 February 2021

भूजल संरक्षण पर निबंध Bhujal sanrakshan essay in hindi

Bhujal sanrakshan essay in hindi

भू जल संरक्षण अति आवश्यक है। हम सभी को पता होना चाहिए कि जल हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है, जल के बिना किसी भी मनुष्य, जीव जंतु, पशु पक्षी, पेड़ पौधे आदि का अस्तित्व संभव नही है। आज मनुष्य लापरवाही से जल को प्रदूषित कर रहा है। 

हम सभी को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि हम सभी के लिए पीने का पानी सीमित है। यदि हम इसी तरह से जल को प्रदूषित करते गए और कई तरह की लापरवाही हम जल को लेकर करते गए तो वह दिन दूर नहीं कि हम सभी के समक्ष जल संकट आ सकता है। 

हम सभी को चाहिए की हम जल के महत्व को समझकर हर वह उपाय करें जिससे जल संरक्षण हो। हमें जल को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। हम सभी को पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए क्योंकि पेड़ पौधे वर्षा को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा हमें वनों की कटाई नही करनी चाहिए। 

हमें चाहिए कि हम घर में पानी को व्यर्थ ना बहाएं, नदी तालाबों में कचरा, पॉलिथीन आदि ना फेंके। हमें वास्तव में जल संरक्षण करने की जरूरत है। आज दुनिया के कई देश जल की समस्या से जूझ रहे हैं, वो गर्मियों के मौसम में कभी-कभी तो पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते हैं। लोग कुछ समय पानी के महत्व को समझ तो जाते हैं लेकिन जैसे ही वह जल संकट खत्म होता है तो लोग पानी को व्यर्थ बहाने लगते हैं और पानी के महत्व को भूलते जाते हैं। 

गर्मियों के दिनों में कई गांवों एवं शहरों में हम लोगों को पानी भरते हुए भी देखते हैं। ऐसे समय में कई लोगों को जल के महत्व के बारे में समझ आता है। हम सभी को हर वह प्रयास करना चाहिए जिससे जल संरक्षण हो, हमें जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। जल संरक्षण  करना बेहद जरूरी है। 

जहा जल भरपूर वहा के लोग जल को व्यर्थ बहाते हैं, उसका दुरुपयोग भी करते हैं। जिस जगह पर जल की मात्रा बहुत ही कम होती है वहा के लोग जल के महत्व को समझ पाते है।

जल के बिना किसी भी जीव जंतु, मनुष्य का अस्तित्व  नहीं है। जल को व्यर्थ ना बहाएं। गर्मियों के दिनों में  एक बोतल पानी भी महत्वपूर्ण होता हैं क्योंकि आजकल गर्मियों में जल संकट काफी तेजी से होता हैं। हम सबको समझना चाहिए कि अभी यह स्थिति है तो आगे चलकर स्थिति और भी बिगड़ सकती है। हमें यह सोच विचार करके जल संरक्षण के उपाय करने चाहिए। 

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब भी करें।

0 comments:

Post a Comment