Saturday 19 December 2020

कार्यस्थल पर सुरक्षा का महत्व पर निबंध workplace safety essay in hindi

workplace safety essay in hindi

कार्यस्थल पर सुरक्षा का एक अलग से ही महत्व होता है। कार्यस्थल यानी एक ऐसा स्थान जहां पर हम अपना कार्य करते हैं, ऐसे स्थान की यदि सुरक्षा हो तो वास्तव में यह सभी लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यदि कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड या कोई अन्य व्यवस्था हो तो कार्यस्थल पर रखे हुए सामानों की भी विशेष रूप से सुरक्षा हो सकती है। 

कोई भी व्यक्ति रात के समय कार्यस्थल पर रखे उन सामानों की चोरी कर नहीं सकता। इसके अलावा रात में या दिन के समय में कर्मचारियो के अलावा कोई भी बाहर का व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। कार्यस्थल पर सुरक्षा का वास्तव में विशेष रूप से महत्व होता है। 

बड़े-बड़े संस्थानों में तो इसका और भी ज्यादा महत्व होता है। बैंक, शॉपिंग मॉल एवं कई संस्थानों में सिक्योरिटी के लिए सुरक्षा गार्ड रखे जाते हैं एवं रात में भी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाती है जिससे उस संस्थान को किसी भी तरह का नुकसान ना हो। कार्यस्थल की सुरक्षा का काफी महत्व है। 

कार्यस्थल की सुरक्षा का महत्व मालिक के लिए भी है एवं उसमें करने वाले कर्मचारियों के लिए भी काफी महत्व है। आजकल कार्यस्थल की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाते हैं जिनके जरिए संस्थान में आने वाले एवं जाने वाले लोगों की और विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है, उनपर नजर रखी जाती है। सीसीटीवी कैमरा के जरिए कार्य स्थल की सुरक्षा करना काफी सरल होता है। 

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल workplace safety essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब भी करें और हमें बताएं कि हमारे यह आर्टिकल आपको कैसे लगते हैं।

0 comments:

Post a Comment