Sunday 13 December 2020

स्वास्थ्य का महत्व पर निबंध swasthya ka mahatva essay in hindi

swasthya ka mahatva essay in hindi

स्वास्थ्य का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। स्वास्थ्य से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं होना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य बहुत बड़ी संपत्ति है। मनुष्य के पास कितनी भी संपत्ति क्यों ना हो लेकिन वह स्वास्थ्य से बढ़कर संपत्ति नहीं हो सकती। 

बहुत से लोगों के पास बहुत सी संपत्ति होती है लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता इसलिए उनके पास सब कुछ होते हुए भी कुछ भी नहीं होता आखिर वह इतनी सारी संपत्ति का क्या करेंगे? इसलिए जीवन में हमें स्वास्थ्य का महत्व समझना चाहिए और सब कुछ के बाद में सबसे पहले स्वास्थ्य के बारे में सोचना चाहिए। हमें स्वास्थ्य का महत्व समझते हुए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए तभी हमारा स्वास्थ्य ठीक रह सकता है-

हमें चाहिए कि हम स्वास्थ्य का महत्व समझते हुए सुबह जल्दी जागें और अपने स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास आदि करें।

 हमें चाहिए कि हम सुबह सुबह दौड़ने की भी आदत डालें, इससे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं।


 हमें चाहिए कि हम स्वास्थ्य के लिए अच्छी-अच्छी हरी भरी सब्जियां खाएं, हरी हरी सब्जियों के साथ में सलाद भी ले

इसके अलावा हमें चाहिए कि हम अपने घर के आस-पास स्वच्छता स्वच्छता का ध्यान रखें क्योंकि जब चारों और का वातावरण स्वच्छ होता है तभी हम बीमारियों से मुक्त हो सकते हैं।

बीमारियों से बचने के लिए हमें हर वह उपाय करना चाहिए जिसे करना बेहद जरूरी हो।

हमें स्वास्थ्य का महत्व समझना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य ऐसी धन संपत्ति होती है जो सबसे बढ़कर होती है, अपने स्वास्थ्य के बारे में हमें हमेशा जागरूक होना चाहिए और दूसरों को भी, अपने परिवार वालों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए, समय पर खाना खाना चाहिए, समय पर स्नान आदि करना चाहिए, रात में अच्छी नींद लेना चाहिए तभी हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। 

हमें समझना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, जिसका स्वास्थ्य ठीक रहता है वही सुखी जीवन जी सकता है। स्वास्थ्य का महत्व समझते हुए हमें ऑर्गेनिक खेती करना चाहिए क्योंकि ओर्गानिक खेती से फल फूल, सब्जियां फसल भी अच्छी होती हैं, गुणकारी होती है, पोस्टिक तत्वों से भरपूर होती है इसलिए हमें स्वास्थ्य का महत्व समझते हुए जीवन को जीना चाहिए और हर वह कार्य करना चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहें।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल swasthya ka mahatva essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें और हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

1 comment: