Tuesday 8 December 2020

पेड़ बचाओ पृथ्वी बचाओ पर निबंध Ped bachao prithvi bachao nibandh

Ped bachao prithvi bachao nibandh

पेड़ बचाओ पृथ्वी बचाओ वास्तव में यह कुछ शब्द हमारे जीवन में काफी कुछ बदलाव ला सकते हैं। आजकल के इस आधुनिक युग में मनुष्य दिन प्रतिदिन तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है आधुनिक युग में भी कई बदलाव अपने चारों ओर देख रहा है।

आजकल हम देखें तो मनुष्य शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं, शहरों में कई तरह की सुविधाजनक चीजें उन्हें देखने को मिलती हैं, कई सुविधाएं उन्हें मिलती हैं जिनकी वजह से लोग शहरों की ओर पलायन करते हुए देखे जा रहे हैं लेकिन इस शहरी करण में मनुष्य अपने लालच की बजय से ये पेड़ों की कटाई भी कर रहा है।

 लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पेड़ पौधे पर्यावरण का एक हिस्सा है, पेड़ हमें बहुत कुछ देते हैं, पेड़ बचेंगे तभी हमारी पृथ्वी बचेगी, पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं जिससे हम सुनिचित रूप में ऑक्सीजन ले पाते हैं। पेड़ पौधे मृदा को संगठित करके रखते हैं पेड़ पौधे में फल फूल, अनाज, लकड़ी  आदि बहुत कुछ देते हैं जो हमारे लिए काफी उपयोगी है।

 यदि हम इसी तरह से पेड़ पौधे काटते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जिस दिन हमें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है हमें पेड़ पौधे बचाने के बारे में आज और अभी से सोचना चाहिए क्योंकि पेड़ पौधे बचेंगे तभी हमारी पृथ्वी बचेगी। पेड़ पौधों के बगैर ना तो मनुष्य का अस्तित्व संभव है और ना ही जीव-जंतुओं का।

 हम देखें तो पेड़-पौधे ही पशु पक्षियों के जीवन के आश्रय होते हैं, पशु पक्षी पेड़ पौधों में अपना घर बना कर रहते हैं और जीवन को गुजारते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होगे तो फिर क्या होगा यह सब बातें हमें सोचने समझने की जरूरत है और पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। वृक्षारोपण के कई अभियान चलाए जाते हैं जिनमें हमें लेना चाहिए और लोगों को जागरूक करने की कोशिश करनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि पेड़ बचाओ बचाओ यदि यह बात सभी लोग समझ गए तो हम जीवन में बहुत बड़े खतरे से बच सकते हैं।

दोस्तों पेड़ बचाओ, पृथ्वी बचाओ पर मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल ped bachao prithvi bachao nibandh आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें और कमेंट भी जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment