Sunday 6 December 2020

नारी के बढ़ते कदम पर निबंध Nari ke badhte kadam essay in hindi

Nari ke badhte kadam essay in hindi

नारी के बढ़ते कदम आजकल हमें देखने को मिलते हैं। नारी आजकल हर क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं चाहे वह कोई सा भी क्षेत्र हो। 
आजकल नारी पुरुष से कम नहीं है, पुरुष से कदम से कदम मिलाकर चल रही है और अपने सभी तरह के कार्यों में परफेक्ट हो रही है। आजकल के इस आधुनिक युग में चाहे कोई सा भी बिजनेस हो या कोई सी भी नौकरी हो हरएक क्षेत्र में नारी पुरुष से कम नहीं है। बड़े-बड़े बिजनेस को करके नारी बिजनेस वूमेन बनकर हर किसी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रही है।



 इसके अलावा नारी हर तरह की नौकरियों में कार्य कर रही है और पुरुषों से बिल्कुल भी कम नहीं रही है। यहां तक कि आजकल तो नारी को आर्मी में भी लिया जाने लगा है। नारी के बढ़ते कदम वास्तव में प्रशंसा के योग्य है। प्राचीन काल से ही कई लोग नारी को पुरुष से कमजोर समझते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से लेकर आज के आधुनिक युग तक नारी ने जो कर दिखाया है वह हर किसी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

 हमारे भारत देश की आजादी में भी कई नारियों ने अपना योगदान निभाया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने भी अपने कदम पीछे नहीं किए और हमेशा वह अपनी आजादी के लिए, अपनी भूमि के लिए लड़ती रही। वास्तव में ऐसी नारी प्रशंसा के योग्य है। इसके अलावा आधुनिक काल में भी हमें कई ऐसी नारियाँ देखने को मिलती हैं जो हरएक क्षेत्र में अपने आपको आगे बढ़ाती जा रही हैं। 

नारी पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के विकास में सहयोग प्रदान करें तो हमारा देश सच में बहुत आगे बढ़ सकता है, देश में कई ऐसी समस्याएं हैं यदि हम सभी उन समस्याओं को खत्म करना चाहते हैं तो नारी को भी आगे आना होगा। 

नारी शक्ति बहुत कुछ कर सकती है, नारी घर का काम काज तो करती है लेकिन वह बाहर का कामकाज भी कर लेती है। नारी में कई ऐसी क्षमताएं हैं जो उसको काफी आगे पहुंचा सकती है। वास्तव में नारी अपने आपमें परिपूर्ण है। नारी के कदम यदि इसी तरह से आगे बढ़ते गए तो हमारा भारत देश एक नए ढंग से उभरता हुआ देश बनेगा।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा नारी के बढ़ते कदम पर निबंध Nari ke badhte kadam essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें।

1 comment: