Saturday 26 December 2020

bhrashtachar ki jad naitik mulya ka patan hai essay in hindi

 भ्रष्टाचार की जड़ नैतिक मूल्यों का पतन है निबंध

आजकल के इस आधुनिक युग में, इस देश दुनिया में काफी कुछ बदलाव हम देख रहे हैं आजकल का योग वैज्ञानिक युग है इस वैज्ञानिक युग में विज्ञान की वजह से हमें बहुत कुछ प्राप्त हो रहा है लेकिन आजकल हम देख रहे हैं कि नैतिक मूल्यों का भी पतन हो रहा है। इन नैतिक मूल्यों के पतन की वजह से आज कल हम भ्रष्टाचार को चारों ओर देखते हैं।

आजकल हम देखते हैं कि कई कर्मचारी जिनका उद्देश्य लोगों की सेवा होना चाहिए वह भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं। हम सभी को चाहिए कि हम नैतिक मूल्यों के महत्व को समझें और जीवन में हमेशा सत्य बोले, सत्य के मार्ग पर चलें, दूसरों की मदद करे, नैतिकता को महत्व दें, हिंसा के मार्ग पर चलें, कभी किसी का बुरा ना करें। अगर हम लोगों मे यह सब आदत होंगी तो जरूर ही हम इस भ्रष्टाचार को अपने आसपास भी नहीं भटकने देंगे।

हम सभी को चाहिए की हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें उनको नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी दें, नैतिक मूल्यों का महत्व समझाएं यदि हम अपने बच्चों को यह सब समझाते हैं तो हम जीवन में अपने देश के प्रति भी बहुत बड़ा कर्तव्य निभाते हैं क्योंकि हम सभी यदि अपने बच्चों को नैतिक मूल्यों का महत्व बताएंगे तो जरूर ही बच्चे भ्रष्टाचार को अपने आसपास भी नहीं होने देंगे और जीवन में सफलता की बुलंदियों को छू लेंगे।

 जिन बच्चों को मां-बाप नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हैं वह बच्चे कभी भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देते। वह हमेशा भ्रष्टाचार से दूर रहते हैं और अपने देश के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। भ्रष्टाचार की वजह से हमारे देश को भी काफी नुकसान होता है

 भ्रष्टाचार के ऐसे लोग चोरी करते हैं हम सभी को आवाज उठाना चाहिए और देश के प्रति हर एक कर्तव्य को निभाना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा में भी नैतिक मूल्य के महत्व को बताना चाहिए जिससे हर एक विद्यार्थी को नैतिक मूल्यों के बारे में पता चले और वह नैतिक मूल्यों के महत्व को समझें और हमारे देश में नैतिक मूल्यों का पतन ना हो।

 शिक्षकों को भी चाहिए कि वह विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में समझाएं, नैतिक मूल्यों का पतन ना होने दें ।शिक्षकों के अलावा हम सभी का कर्तव्य है कि हम नैतिक मूल्यों के महत्व को समझें तभी हम भ्रष्टाचार को हमारे भारत देश से दूर कर सकते हैं।

 दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह bhrashtachar ki jad naitik mulya ka patan hai essay in hindi आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें।

1 comment:

  1. Very nice and Well written...this helped me a lot👏

    ReplyDelete