Saturday 19 December 2020

आज का समाज और नैतिकता पर निबंध Aaj ka samaj aur naitikta essay in hindi

 आज का समाज और नैतिकता पर निबंध

हम सभी एक समाज में रहते हैं समाज एक से ज्यादा मनुष्य का एक समुदाय होता है जो जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद करता है। जिस तरह से समाज मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण होता है उसी तरह से नैतिकता भी हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है समाज और नैतिकता काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 व्यक्ति को अपने जीवन में नैतिकता के नियमों का पालन करना चाहिए तभी वह जीवन में एक सफल इंसान बन सकता है। आजकल हम देख रहे हैं कि हमारे समाज में कई ऐसे लोग होते हैं जो चोरी डकैती, असत्य बोलना, दूसरों का अपमान करना, बड़ों का अपमान करना जैसे कई कार्य करते हैं। ऐसे लोग नैतिकता का पतन करते हैं लोगों को चाहिए कि वह अपने समाज के लोगों को नैतिकता की ओर आगे बढ़ाएं, नैतिक नियमों का पालन करें, हमेशा सत्य बोले, गलत कार्य न करें, झूठ ना बोले, चोरी डकैती जैसे कार्यों को करने वाले लोगों से दूर ही रहें। तभी एक समाज आगे बढ़ सकता है तभी एक मनुष्य आगे बढ़ सकता है।

 समाज में नैतिकता बहुत ही महत्वपूर्ण होती है नैतिक पूर्ण व्यक्ति अपने कार्यों में भी आगे बढ़ता है साथ में समाज में भी उसकी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि कोई व्यक्ति नैतिकता के कर्तव्य को निभाता है, अच्छे अच्छे कार्य करता है तो समाज के लोग उसको मान सम्मान देते हैं, उसकी बात मानते हैं। लेकिन जो व्यक्ति नैतिकता का पतन करता है नैतिकता के नियमों को नहीं मानता वह ना तो जीवन में आगे बढ़ता है और दूसरों के लिए भी उस व्यक्ति की कोई वैल्यू नहीं होती है।

 हम सभी को समाज और नैतिकता को महत्व देना चाहिए जिस तरह से मनुष्य को सही तरह से जीवन यापन करने के लिए एक समाज में रहने की जरूरत है उसी तरह से मनुष्य को इस दुनिया में सही तरह से जीवन यापन करने के लिए नैतिकता यानी सत्य इमानदारी के मार्ग पर चलने की जरूरत है।

 हिंसा के मार्ग पर चलने की जरूरत है तभी हम सभी आगे बढ़ सकते हैं और एक नए भारत का विकास कर सकते हैं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा समाज और नैतिकता पर निबंध आपको कितना पसंद आया हमें जरूर बताएं और हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

0 comments:

Post a Comment