Tuesday 3 November 2020

सत्य के साथ मेरा एक्सपेरिमेंट पर निबंध My experiment with truth in hindi essay

My experiment with truth in hindi essay

सत्य के साथ मेरा एक्सपेरिमेंट बहुत ही अच्छा रहा दरअसल सत्य ही वह है जो हमारे जीवन भर काम आता है, जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है वह जीवन में बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना करता है और अंत में सफल जरूर होता है। 

कहते हैं कि सत्य के मार्ग पर चलने वाले को परेशानी जरूर आ सकती है लेकिन सत्य हमेशा जीतता है। सत्य के साथ मेरा एक्सपेरिमेंट यही है की जब भी मैंने कोई कार्य किया है सत्य के मार्ग पर चलकर ही किया है। मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि कभी भी मुझे झूठ का सहारा ना लेना पड़े, कभी भी मुझे झूठ ना बोलना पड़े और जीवन को सही तरह से सही दिशा में ले जाने का मै पूरा प्रयास करता हूं। 

मेरा मानना यही है कि सत्य से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। आप भले ही झूठ बोलकर कुछ समय के लिए जीवन में आगे बढ़ जाए लेकिन आखिर में झूठ बोलकर आप जीवन में कभी ना कभी पस्ताएंगे जरूर। सत्य के मार्ग पर चलने वाले को शुरुआत में काफी मुश्किलें दिखती हैं लेकिन धीरे-धीरे वह मुश्किलें उससे दूर होती जाती हैं और अंत में सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति जीतता है। 

कहते हैं कि सत्य ही ईश्वर है यह भी पूरी तरह से सत्य है, ईश्वर ही सत्य का रूप है। यदि आप सत्य नहीं बोलते, सत्य के मार्ग पर नहीं चलते तो आप भले ही ईश्वर की आराधना करें इससे कुछ नहीं होगा क्योंकि वास्तव में सत्य ही ईश्वर का रूप होता है, जो सत्य बोलता है, सत्य के मार्ग पर चलता है ईश्वर हमेशा उसका साथ देते हैं लेकिन जो झूठ का सहारा लेता है, झूठ के मार्ग पर चलता है कभी भी वह ईश्वर को प्राप्त नहीं कर पाता और वह हमेशा जीवन में पछताता है। 

सत्य सबसे बढ़कर है, सत्य का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। लोगों को भले ही झूठ अच्छा लगता हो लेकिन झूठ केवल कुछ दिनों तक ही चलता है सत्य जिंदगी भर हमेशा साथ देता है। यदि आप झूठ बोलकर अपना कार्य करवाएंगे तो जीवन में पछताएंगे जरूर लेकिन सत्य के मार्ग पर चलने वाले, सत्य के साथ अपना कार्य करने वाले लोग जीवन में हमेशा खुश रहते हैं, उनकी हर समस्या धीरे-धीरे दूर होती जाती हैं। सत्य के साथ मेरे प्रयोग यही है कि सत्य से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है।
 
दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल My experiment with truth in hindi essay आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें।

0 comments:

Post a Comment