Wednesday 5 August 2020

सर्दियों के मौसम पर निबंध Essay on winter season in hindi

Essay on winter season in hindi

सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जो बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह ठंडी हवाएं किसी किसी को बहुत ही भांति हैं लेकिन कोई कोई सुबह के समय इन सर्दियों के मौसम में बिस्तर में ही सोना पसंद करते हैं। सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। 
Essay on winter season in hindi

यह बहुत ही लंबी ऋतु होती है इस मौसम में सांस लेने के लिए ताजा हवा भी मिलती है इस मौसम में हम कामकाज करते हैं तो हमें थकान भी महसूस नहीं होती। कृषि करने वाले लोगों के लिए यह मौसम काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस मौसम में खेती बहुत ही बढ़िया होती है इस मौसम में रातें लंबी होती हैं, वातावरण एकदम ठंडा होता है, हल्की हल्की धूप होती है। लोग इस मौसम में अपने घरों की छतों पर बैठना पसंद करते हैं। 

कई लोग इस मौसम में बाहर भी घूमने के लिए जाते हैं और इस बेहतरीन मौसम का लाभ उठाते हैं। शीत ऋतु में अक्सर लोग सुबह सुबह का चाय का प्याला लेना पसंद करते हैं, यह काफी अच्छा भी होता है। सुबह सुबह के समय पेड़ पौधे, फूल पत्तियां सभी झूमते हुए से प्रतीत होते हैं, छोटी-छोटी पत्तियों पर थोड़ी-थोड़ी बूंदे भी दिखाई देती हैं जो काफी आकर्षक लगती हैं। 

सर्दियों का मौसम काफी महत्वपूर्ण होता है, सर्दियों के मौसम में लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। दोपहर के समय जब थोड़ी थोड़ी धूप पड़ती है तो लोग पहाड़ी जैसे क्षेत्रों एवं अपने घरों की छतों पर घूमना काफी पसंद करते हैं। अक्सर जब गर्मी का मौसम आता है तो लोग सर्दियों के मौसम को याद करते हैं क्योंकि गर्मियों के मौसम में घरों में पंखे चलाने के बाद भी काफी पसीना आता है वहीं सर्दियों में इतनी कपकपी आती है कि सोते समय हमें बिस्तर में छुपना पड़ता है। 

सर्दियों में पाचन शक्ति बहुत ही अच्छी होती हैं लेकिन हमें हमारे शरीर की त्वचा का विशेष कर ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में  शरीर की त्वचा रूखी हो जाती है। इस मौसम में  गेहूं जैसी फसलों को उगाया जाता है, तरह-तरह की सब्जियां  हमें सरलता पूर्वक उपलब्ध हो जाती हैं। 

सर्दियों के मौसम बहुत ही अच्छे होते हैं, हर किसी को इन दिनों का इंतजार होता है लेकिन कभी-कभी सर्दी बहुत ही तेज पड़ती है जिस वजह से कई गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं कई जानवरों को भी ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से समस्या का सामना करना पड़ता है। जब ज्यादा सर्दी पड़ती है तो लोगों को सर्दी हो जाने का भी दुख रहता है। 

इस मौसम में  बच्चों का ठीक तरह से ध्यान रखना होता है, इस मौसम में कई तरह के स्वादिष्ट फल फूल जैसे कि सेवफल,  पपीता, अंगूर, संतरा आदि भी उपलब्ध होते हैं जो काफी स्वादिष्ट होते हैं। वास्तव में सर्दियों के मौसम आने की हर कोई राह देखता है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताएं, इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

1 comment: