Sunday 26 July 2020

प्राकृतिक आपदा बाढ़ पर निबंध prakritik aapda badh par nibandh

prakritik aapda badh par nibandh

प्राकृतिक आपदा बाढ़ एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोई क्षेत्र जलमग्न हो जाता है यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें लोगों को काफी ज्यादा नुकसान होता है, उनको आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान होते हैं, बाढ़ में बीमारी फैलने का भी खतरा होता है साथ में लोगों के घर जलमग्न होने की वजह से उन्हें रहने एवं भोजन की अदाएं होती हैं।
      prakritik aapda badh par nibandh
बाढ़ आने की वजह से बहुत सारे लोग बेघर हो जाते हैं कुछ लोग दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो जाते हैं किसी क्षेत्र में जब बाढ़ आती है तो देश की सरकारें वहां के लोगों की मदद करती हैं लेकिन कई लोग जो बेघर हो जाते हैं उनके लिए यह बहुत ही मुसीबत की घड़ी होती है और परिस्थिति के साथ उन्हें जीवन को जीना पड़ता है।

दुनिया में बाढ़ समय समय पर आती रहती है अभी हाल ही में असम में बाढ़ आई जिसकी वजह से 2200 गांव प्रभावित हुए काफी लोग मारे भी गए प्रशासन इस बीच तैयारी भी करता है लेकिन प्राकृतिक बाढ़ से लोगों को नुकसान होता ही है। पिछले साल 2019 में बिहार में भी बाढ़ ने हाहाकार मचाया था जिससे लाखों लोग बेघर हो गए थे, लोगों के घर तबाह हो गए थे जब बाढ़ आती है तो प्रशासन लोगों को सचेत भी करता है लेकिन कई बार लोग सचेत ही नहीं हो पाते और बाढ़ अपना प्रकोप दिखाती है और कई सारे लोगों को इससे नुकसान उठाना पड़ता है।

अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां पर बाढ़ आने की संभावना हो तो आपको चाहिए कि आप ऊंचे स्थान पर रहे टॉर्च आदि अपने साथ में रखें यदि आप की तबीयत खराब है या नहीं भी है तो भी आपको कुछ आवश्यक दवाइयां अपने साथ रख लेनी चाहिए। खाने पीने की चीजें भी आपको अपने पास नहीं रखनी चाहिए। यदि आपके पास घर पर अधिक धन रखा है तो आपको चाहिए कि आप अपने बैंक खाते में रुपए को जमा करें जिससे वह सुरक्षित रहे।

 अपने जरूरी कागजात भी एक जगह संभाल कर रखें इसके अलावा आप उन कागजों का एक फोटो निकालकर सेव करके भी रख सकते हैं इसके अलावा बाढ़ की स्थिति में हमें चाहिए कि हम अपने परिवार वालों का भी ख्याल रखें उनको भी इस आपदा से सचेत करें जिससे वह अपने आप को बचाने के लिए तैयार हो सकें। हो सके तो अपने एरिया की पल-पल की खबरें लेते रहें जैसे ही प्रशासन सचेत करें तो आपको सचेत हो जाना चाहिए और अपने परिवार वालों को भी सचेत कर देना चाहिए।

 जरूरी सामग्रियों को अपने आस पास ही रखना चाहिए और यह बाढ़ तेजी से आ रही है तो अपने जरूरी सामान के साथ किसी ऊंचे स्थान पर पहुंच जाना चाहिए जिससे हम खुद को और अपने जरूरी सामान को बचा सकें।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल prakritik aapda badh par nibandh आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं, इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment