Monday 27 July 2020

म्यूजिक टीचर पर निबंध Essay on music teacher in hindi

म्यूजिक टीचर पर निबंध

म्यूजिक टीचर एक ऐसा टीचर होता है जो हमें म्यूजिक यानी गाना गाना सिखाता है। हम सभी जानते हैं कि आजकल के जमाने में म्यूजिक बहुत ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है, लोग गाना गाना पसंद करते हैं, सुनना पसंद करते हैं। म्यूजिक भगवान की पूजा आराधना करने में भी उपयोग किया जाता है इसके अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी म्यूजिक का उपयोग किया जाता है, लोग घर पर म्यूजिक गाना सुनना बेहद पसंद करते हैं।
           Essay on music teacher in hindi

भारत के लोगों पर म्यूजिक सिर चढ़ता जा रहा है, भारत में म्यूजिक की धुन को तेजी से लोगों में लोकप्रिय बनाने के लिए हमारे भारत देश के कई गायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। म्यूजिक सीखना वास्तव में एक ऐसी कला है जो बड़ी कठिनाई से सीखी जाती है। अक्सर म्यूजिक सिखाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में उचित व्यवस्था की जाने लगी है, स्कूल या कॉलेजों में बच्चों को म्यूजिक सिखाने के लिए एक म्यूजिक टीचर होता है जो उनको संगीत की शिक्षा देता है।

कई बच्चे ऐसे होते हैं जो म्यूजिक के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो वह अपनी स्कूली शिक्षा होने के बाद भी म्यूजिक की अलग से क्लास लेना शुरू कर देते हैं जिसमें उन्हें म्यूजिक टीचर के द्वारा म्यूजिक के कई तरीके, म्यूजिक की नई-नई कलाएं सिखाई जाती हैं।

 कई लोग ऐसा कहते हैं कि कुछ लोगों की आवाज कुछ ऐसी होती है जो दूसरों को भा जाती है, हां ऐसा हो सकता है लेकिन सच में म्यूजिक भी अन्य क्षेत्रों मैं सीखे जाने वाली कलाओं की तरह एक ऐसी कला है जो थोड़े कठिन परिश्रम के बाद सीखी जा सकती है। यदि हम म्यूजिक टीचर को अपना गुरु समझकर उनके मार्गदर्शन पर चलें तो वास्तव में हम एक गायक बन सकते हैं क्योंकि म्यूजिक टीचर ही होते हैं जो हमें म्यूजिक के सभी तरीके एवं कलाएं सिखाते हैं।

अक्सर हम देखते हैं कि बॉलीवुड में कई गायक होते हैं जो प्रसिद्धि की नई चोटी पर पहुंच चुके हैं, उन्होंने भी कहीं ना कहीं से म्यूजिक की शिक्षा ली रखी होती है क्योंकि यह म्यूजिक अभी से नहीं बल्कि काफी पुराने समय से चली आ रही है। म्यूजिक एक ऐसी कला है जो लोगों के दिलों पर दिन प्रतिदिन राज करती जा रही है। म्यूजिक की कला को और भी बेहतर तरीके से सीखने के लिए एक म्यूजिक टीचर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

एक म्यूजिक टीचर म्यूजिक की तरह तरह की कलाएं सिखाकर म्यूजिक के क्षेत्र में हमें सर्वश्रेष्ठ बना सकता है। आजकल म्यूजिक टीचर का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि म्यूजिक आजकल एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जिसके जरिए प्रसिद्धि, धन-संपत्ति आदि पाया जा सकता है।

 कई ऐसे गायक होते हैं जो लाखों करोड़ों रुपए अपने गानों के जरिए कमाते हैं यह सब उनके गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा का ही नतीजा होता है इसलिए हम सभी को यदि म्यूजिक के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना है तो हमें एक म्यूजिक टीचर से म्यूजिक की सारी कलाएं सीखनी होगी जिससे हम अपने म्यूजिक को अपना पेशन बना सकें और देश दुनिया में नाम कमा सकें।

आजकल म्यूजिक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अक्सर लोग जब भी चिंता में होते हैं या दुखी होते हैं या अपनी खुशी को जाहिर करना चाहते हैं तो म्यूजिक का सहारा लेते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा म्यूजिक टीचर पर निबंध आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं, इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले।

0 comments:

Post a Comment