Tuesday 5 May 2020

पुस्तक पढ़ने के लाभ निबंध pustak padhne ke labh essay in hindi

पुस्तक पढ़ने के लाभ निबंध

पुस्तक हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है इसीलिए पुस्तक हर कोई पड़ता है पुस्तक पढ़ने के एक नहीं कई सारे लाभ हैं पुस्तकें हमारी अच्छी मित्र भी होती हैं और हम सभी को जीवन में प्रेरणा देने वाली भी होती हैं। पुस्तक पढ़ने के एक नहीं अनेकों लाभ होते हैं।

                                             

 पुस्तक पढ़ने से हमें किसी क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त होता है यदि हम किसी विशेष क्षेत्र में रुचि रखते हैं लेकिन उसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी यदि हमको नहीं है तो पुस्तकों के माध्यम से हम उस क्षेत्र की जानकारी ले सकते हैं और उस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।


पुस्तकों के जरिए हम बिना किसी अध्यापक के अपने विषय की बहुत ही अच्छी तैयारी कर सकते हैं और देश दुनिया में नाम कमा सकते हैं। पुस्तके हमेशा हमारे साथ रहती हैं कई लोग जो हमें ज्ञान देते हैं लेकिन कुछ समय बाद ज्ञान देने के बाद वह हमसे दूर चले जाते हैं लेकिन पुस्तके हमेशा हमारे साथ रहती हैं जब भी पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान थोड़ा धुंधला होता हुआ दिखता है तो पुस्तके ही हमको उस ज्ञान कि और भी अच्छी तरह से तैयारी करने में हमारी मदद करती हैं।


पुस्तकें हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करती हैं हमें उच्च पदों पर पहुंचाने में मदद करती हैं आप पुस्तक के जरिए हम ज्ञानवान बनते हैं और हर समस्याओं का सामना करने के लिए हम तैयार होते हैं। जीवन में कई ऐसी समस्याएं होती हैं जिनका हल हमें चाहिए होता है लेकिन कभी-कभी हमें सलाह देने वाला कोई नहीं होता है लेकिन पुस्तके ऐसी होती हैं जो हमेशा हमारे साथ रहती हैं और हमारा मार्गदर्शन करती हैं।


हमारे जीवन के हर एक सवाल का जवाब हमें पुस्तके दे सकती हैं पुस्तक पढ़ने के यह सब लाभ हैं इसके अलावा अनेक ऐसे लाभ भी हैं जो हम सभी को जानना चाहिए कई बार हम अपने जीवन में ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं जिस परिस्थिति से निकलना हमें काफी मुश्किल लगता है हमारे जीवन में बोरियत होती है लेकिन पुस्तके ऐसी होती हैं जो हमारा मनोरंजन करती हैं।


 जो हमारे जीवन में आत्मविश्वास पैदा करती हैं कभी-कभी जब हम किसी कार्य को करने में सक्षम नहीं होते तो पुस्तके हमें प्रेरणा देती हैं और हम सभी का मार्गदर्शन करती हैं हम सभी पुस्तकें पढ़कर जीवन में सफलता की ओर बढ़ना प्रारंभ कर देते हैं चाहे कोई व्यक्ति गरीब हो या अमीर हर किसी को पुस्तकें पढ़ना चाहिए क्योंकि पुस्तके इंसान के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


 पुस्तकों के कई सारे लाभ होते हैं जो ज्ञान हमें हमारे अध्यापक सिखाते हैं वह हमारे जीवन में धन लाभ होता जाता है और हम दूसरे इंसान को वह ज्ञान पूरी तरह से नहीं दे पाते क्योंकि वह ज्ञान लंबे समय तक हमारे पास भी नहीं रहता लेकिन पुस्तकें ऐसी होती हैं जो दीर्घकालीन तक हमारे ज्ञान को हमारी शिक्षा को कई पीढ़ियों तक ले जाने में हमारी मदद करती हैं और जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


 पुस्तकों के माध्यम से ही हमें इतिहास के बारे में पता लगता है इतिहास में क्या हुआ किस तरह से लोगों ने सत्य, अहिंसा, धर्म के मार्ग पर चलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिस तरह से लोगों ने अपने देश के लिए अपने समाज के लिए कुछ बड़ा किया यह सब जानकारी हमें पुस्तकों के माध्यम से ही प्राप्त होती है जिससे हम यह सब जानकारी लेकर अपने देश के लिए अपने समाज के लिए जागरूक हो पाते हैं और जीवन में आगे बढ़ पाते हैं। वास्तव में पुस्तकों के एक नहीं अनेक लाभ हैं पुस्तक पढ़ने से जीवन की हर समस्या का समाधान हो सकता है।


 तो दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें।

1 comment: