Friday 8 May 2020

पुस्तक ज्ञान का भंडार निबंध pustak gyan ka bhandar in hindi essay

पुस्तक ज्ञान का भंडार निबंध

पुस्तके ज्ञान का भंडार होती हैं पुस्तके ही होती हैं जो हमें सिखाती हैं। पुस्तके ही होती हैं जो हमारा मार्गदर्शन करती हैं पुस्तकें जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होती हैं एक इंसान और जानवर में यदि कोई फर्क होता है तो वह ज्ञान का फर्क होता है बुद्धि विवेक का फर्क होता है और पुस्तकें हमें ज्ञानवान बनाती हैं अक्सर हम सभी कुछ ना कुछ जीवन में करना चाहते हैं और जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए ज्ञान की अति आवश्यकता पड़ती है।

                     

 ज्ञान हम कई तरह से प्राप्त कर सकते हैं लेकिन पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान हम लंबे समय तक अपने दिलो दिमाग में बसा सकते हैं पुस्तके हमारे पास हमेशा रहती हैं हम उस ज्ञान को बार-बार पढ़ सकते हैं जिससे वह ज्ञान हमेशा हमें याद रहे पुस्तकों में तरह-तरह की ज्ञान की बातें लिखी होती हैं जो मनुष्य के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। पुस्तके कई प्रकार की होती हैं जैसे कि ज्ञान विज्ञान, गणित, भौतिकी, इतिहास, समाजशास्त्र, मनोरंजक कहानियां आदि इन अलग-अलग किताबों के जरिए हम हमारे विषय क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और सफलता की बुलंदियों को छू सकते हैं।



 ए पुस्तके ज्ञान के भंडार होती हैं विज्ञान की पुस्तक के जरिए हम विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और कई ऐसी नई नई बातें सीख सकते हैं जिससे प्रकृति को समझना प्रकृति में स्थित प्रत्येक वस्तु जीव-जंतुओं को समझना यह काफी आसान होता है विज्ञान ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है और यह विज्ञान की किताबों में बड़े-बड़े वैज्ञानिकों ने अपना ज्ञान दर्ज किया है।


 हम उस ज्ञान को पढ़कर ज्ञान मान बन सकते हैं गणित एवं भौतिकी जैसी किताबें पढ़कर हम एक गणितज्ञ बन सकते हैं इतिहास की किताबें पढ़कर हम इतिहास के बारे में जान सकते हैं इतिहास में गुजरी कई ऐसी बातें सीख सकते हैं जो मनुष्य के जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। समाजशास्त्र के बारे में जानकर समाज के कई ऐसे पहलुओं के बारे में हम जान सकते हैं जिनके बारे में जानना अति आवश्यक है एवं कई तरह की मनोरंजक कहानियां पढ़ कर हम वह सब कुछ समझ सकते हैं।


 वह सब कुछ सीख सकते हैं जो हम किसी के द्वारा बताई हुई बातों से भी नहीं सीख सकते क्योंकि कहानियों की पुस्तकें हमारा मनोरंजन करने के साथ में हमें कई ऐसी सीखे दे जाती हैं जो वास्तव में हम सभी के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। पुस्तक ज्ञान का भंडार होती हैं पुस्तक हमारे जीवन का सबसे अहेम हिस्सा होती हैं। कहते हैं पुस्तके एक अच्छी मित्र भी होती हैं एक साथी भी होती हैं दोस्त और साथी तो छोड़कर जा सकते हैं लेकिन पुस्तके हमारा कभी भी साथ नहीं छोड़ती हमेशा हमारे पास ही रहती हैं पुस्तके ज्ञान का भंडार होती हैं।


एक मनुष्य अपने जीवन में किसी एक विषय या किसी केंद्रित विषय के बारे में ही ज्ञान ले पाता है हर एक विषय के बारे में मनुष्य का जान पाना नामुमकिन होता है मनुष्य अपने अपने विषय में परफेक्ट हो सकता है लेकिन किताबें हर एक विषय में परफेक्ट हो सकती हैं हम अपने पास अलग-अलग विषय की किताबें रख सकते हैं और उन पुस्तकों से अलग अलग तरह का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। हम यदि किसी व्यक्ति से ज्ञान प्राप्त करते हैं तो उसे बार-बार पैसा देने की जरूरत पड़ सकती है लेकिन पुस्तकें एक बार खरीद कर हम जीवन भर उनसे ज्ञान प्राप्त करते हैं वास्तव में पुस्तके ज्ञान का भंडार होती हैं।

दोस्तों हमें बताएं कि पुस्तक ज्ञान का भंडार होती हैं यह निबंध आपको कैसा लगा।

0 comments:

Post a Comment