Friday 29 May 2020

देश का रक्षक फौजी essay in Hindi

देश का रक्षक फौजी essay in Hindi

देश का रक्षक फौजी ऐसा होता है जो हमेशा अपने देश के लिए देश की मिट्टी के लिए जीता है देश के रक्षक फौजी के लिए अपने भारत भूमि से बढ़कर कुछ भी नहीं होता वह अपने देश के लिए प्राणों का बलिदान देने से भी नहीं चूकता।


              देश का रक्षक फौजी essay in Hindi

 देश के रक्षक फौजी जब भी देश की सरहद पर खड़े होते हैं तो उनका मकसद यही होता है कि देश के दुश्मनों को शरद के अंदर प्रवेश न करने दें उन्हें और रोकने का प्रयास करना और उन्हें मार गिराना ही उनका प्रयास होता है देश के रक्षक फौजी के लिए उनका पूरा परिवार भारत देश होता है वह भारत देश के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार होते हैं।


 वह किसी भी देशद्रोही से नहीं डरते वह देशद्रोही चाहे देश के बाहर का कोई हो या देश के अंदर का कोई हो वस देशद्रोही से बिल्कुल भी नहीं डरते वह उस देशद्रोही को मार गिराते हैं या उचित कार्रवाई करते हैं क्योंकि देश के रक्षक फौजी के लिए केवल देश की सुरक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण होती है।



 देश के रक्षक फौजी के लिए अपने देश का तिरंगा झंडा सबसे महत्वपूर्ण होता है वह कभी भी तिरंगे झंडे को नीचे नहीं गिरने देते उनका मकसद होता है कि तिरंगा झंडा हमेशा ऊंचा रहे देश के रक्षक फौजी हर वह प्रयास करते हैं जिससे देश सुरक्षा बनी रहे देश के रक्षक फौजी देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। देश में जब भी विपरीत परिस्थिति आती है जब ऐसी परिस्थिति आती है कि देश के अंदर भी सुरक्षा करने के लिए फौजियों को तैनात करने की जरूरत होती है तो भी देश के फौजी अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं और किसी भी देशद्रोही से नहीं डरते।



देश के रक्षक फौजी हमेशा देश के नागरिकों की सुरक्षा करते हैं जो नागरिक देश का ईमानदार नागरिक होता है वह उसकी सुरक्षा करते हैं और जो नागरिक देश का बेईमान होता है जो देश के लिए खतरा होता है देश के फौजी उसे कभी भी नहीं छोड़ते। हम सभी को देश के फौजियों का सम्मान करना चाहिए और देश के फौजियों के लिए जीवन में जो भी करना पड़े वह करना चाहिए क्योंकि देश की फौजी ही हमारी शान बान और आन हैं।


 देश के फौजियों की वजह से ही आज हमारे भारत देश के नागरिक सुरक्षित हैं हम सुरक्षित हैं हम अपने जीवन को सही ढंग से व्यवस्थित रूप से जी रहे हैं यह तोहफा हमें देश के फौजी ही देते हैं देश के फौजी दिन-रात देश के दुश्मनों से शरहद पर लड़ते रहते हैं कई देश के फौजी अपने प्राणों का बलिदान भी दे देते हैं लेकिन वह कभी भी देश पर कोई विपत्ति नहीं आने देते वह देश में विपत्ति आने से पहले ही रोक देते हैं। हमारे भारत देश में कई तरह के हमले हुए जिसमें हमें देश के फौजियों के बारे में जानने का मौका मिला।



 पुलवामा हमला जो कि अभी कुछ साल पहले ही हुआ था जिसमें कई सारे देश के सैनिक मारे गए थे उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर भी देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हमेशा दुश्मनों से लड़ते रहे और कुछ ही दिनों बाद उन्होंने एक प्लानिंग बनाकर देश के दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई की और जितने सैनिक देश के मारे गए थे उससे ज्यादा आतंकियों को मार के यह साबित करके दिखा दिया कि भारत देश के सैनिक किसी से भी कम नहीं है कभी भी पीठ पर हमला नहीं करते वे सामने आकर छाती को चीर देते हैं।


देश के सैनिकों की ताकत के बारे में अभी हम जाने तो हमारे देश के सैनिक सबसे बढ़कर हैं हमारे देश की सैन शक्ति काफी मजबूत है देश के फौजी हमेशा अपने देश एवं अपने मातृभूमि के लिए पूरी तरह से समर्पित रहते हैं वह कभी भी अपने देश की गुप्त नीतियों को उजागर नहीं करते भले ही उनके प्राण भी क्यों ना चले जाएं लेकिन वह देश की गुप्त बातों को उजागर नहीं करते। देश के सभी के लिए गर्व हैं हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं हम सभी को फौजियों को सम्मान देना चाहिए क्योंकि देश के फौजी हमारे परिवार के ही सदस्य हैं।


दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल देश का रक्षक फौजी essay in Hindi आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पाने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment