Saturday 11 April 2020

मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध Essay on my favourite fruit mango in hindi

essay on my favourite fruit mango in hindi
मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध

दोस्तों कैसे हैं आप सभी आज हम आपके लिए लाए हैं मेरा पसंदीदा फल आम पर मेरे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें।

 दोस्तों हमारे भारत देश में कई तरह के फल पाए जाते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो ज्यादातर लोगों के लिए पसंदीदा फल होते हैं उनमें से ही एक फल है आम जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। आम गर्मियों के मौसम से शुरू होता है आम कई तरह के रंगों में पाया जाता है यह अक्सर हरा, पीला आदि रंगों में होता है।

 आम कि कई तरह की प्रजातियां हैं जिन्हें हम कई नामों से जानते हैं जैसे कि लंगड़ा, दशहरिया आदि लोगों को अपने स्वास्थ्य के अनुसार अलग-अलग आम पसंद आते हैं कई आम ऐसे होते हैं जो बाजार में काफी महंगे दामों में मिलते हैं तो कुछ आम सस्ते दामों में मिलते हैं। कई आम इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि लोग उनको बार-बार चखना चाहते हैं।

आम के पेड़ अक्सर हमारे खेतों आदि में देखे जाते हैं आम से पहले अमिया बनती हैं जिनके लोग अचार आदि डालते हैं और अपने स्वाद को बढ़ाते हैं आम का अचार हमारे भारत देश में काफी प्रचलित है कई तरह की कंपनियां आम का अचार भी बनाती हैं क्योंकि हमारे भारत देश में आम का अचार सबसे प्रमुख अचारों में से एक है।

आम में विटामिन ए, विटामिन सी एवं विटामिन डी पाया जाता है जो हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। कई लोग होते हैं जिनको आम बहुत ही पसंद होता है वह कई तरह के आम के स्वाद वाली गर्मियों में मिलने वाली बोतलों का जूस भी पीते हैं लेकिन असली आम का स्वाद तो वही होता है।

कई लोग आम से आमरस भी बनाते हैं जिसका सेवन करके लोग अपने स्वाद को बढ़ाते हैं। कभी-कभी लोगों को आम का स्वाद लेना इतना जरूरी हो जाता है कि लोग गर्मियों में महंगे,अधिक दाम पर बेचने वाले आम को लेने से भी नहीं डरते। मेरा पसंदीदा आम इसलिए भी है क्योंकि वह बहुत ही मीठा स्वादिष्ट होता है और मुझे मीठी चीजें बहुत ही पसंद आती हैं।

मैं जब छोटा था तो अक्सर में अपने पिताजी से आम लाने की जिद किया करता था लेकिन आम का स्वाद मुझ पर इतना सावार था कि मैं रोज रोज ही यह जिद किया करता था लेकिन रोज-रोज मेरी यह जिद पूरी नहीं की जाती थी क्योंकि अब रोजाना हद से ज्यादा उपयोग करने से इससे नुकसान भी हो सकता था इसलिए मुझे रोज रोज इसका उपयोग नहीं कर पाता था।

 आज मैं भले ही बड़ा हो गया हूं लेकिन आम का स्वाद मुझ पर आज भी सवार है मैं हमेशा गर्मियों के मौसम का इंतजार करता हूं और जब भी मौका मिलता है तब मैं आमो को जरूर खरीद कर अपने घर लाता हूं। आम अत्यधिक स्वादिष्ट होते है और हम सभी का पसंदीदा भी है आम फलों का राजा भी कहलाता है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध आप सभी को कैसा लगा मुझे जरूर बताएं इसी तरह के आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए इसे शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें यदि आपको इस आर्टिकल में कुछ भी अच्छा ना लगा हो तो हमें बताएं हम इसको पुनः अपडेट करेंगे।

0 comments:

Post a Comment