Tuesday 13 February 2024

पर्वतीय स्थल पर निबंध Parvatiya sthal par nibandh

Parvatiya sthal par nibandh

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं पर्वतीय स्थल पर निबंध आप इसे जरूर पढ़ें और पर्वतीय स्थल के बारे में जानकारी लें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को

Parvatiya sthal par nibandh

प्रस्तावना- पर्वतीय स्थल पर भ्रमण करना एक अलग अनुभव होता है। पर्वतीय स्थल की यात्रा करने से हमें प्रकृति के कई ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जो हम आज के समय में नहीं देख पाते हैं। हर किसी को ग्रीष्मावकास में पर्वतीय स्थल की यात्रा जरूर करना चाहिए।

पर्वतीय स्थल के बारे में- पर्वतीय स्थल पर घूमने जाने के बारे में सोचना भी हर किसी के मन को खुश कर देता है क्योंकि आज के समय में हम देखते हैं कि शहरीकरण के इस दौर में ना तो हमें चारों ओर पेड़ पौधे देखने को मिलते हैं और ना ही कल कल बहती नदिया देखने को मिलती है और ना ही पर्वतों की विशाल श्रृंखलाएं हमें देखने को मिलती हैं

क्योंकि शहरीकरण के दौर में आज पेड़ पौधों की कटाई हो गई है और पर्वतों की जगह बड़ी-बड़ी बिल्डिंग शहरों में बन चुकी है और लोग अपने चारों ओर सिर्फ यही देखते हैं लेकिन जब भी हम पर्वतों की यात्रा करने जाते हैं तो हमें प्रकृति के सही मायने में दर्शन होते हैं। 

पर्वतीय स्थल पर भ्रमण करते हुए हम देखते हैं कि चारों ओर कई तरह के पेड़ पौधे हैं जो आज के समय में हम नहीं देखते। इन पेड़ पौधों में देवदार के घने हरे भरे जंगल और चीड़ के पेड़ देखकर काफी अच्छा महसूस होता है। 

पर्वतीय स्थल पर हम देखते हैं की कई जगह पर कल कल बहती नदियां देखने को मिलती है जहां पर कई जीव जंतु, पक्षी अपनी मनमोहक आवाज से चारों ओर एक मधुर संगीत गा रहे होते हैं, रंग बिरंगी फूल हमें चारों ओर देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर हमारा मन वहीं पर बस जाने का करता है। 

रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां चारों ओर देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। ऊंची ऊंची पहाड़ों की चोटियां बर्फ से धकी होती हैं। पहाड़ों की ऊंची ऊंची चोटियों, पर्वतीय स्थल की ऊंची ऊंची पहाड़ियां, टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता हमें एक अलग ही अनुभव कराता है। हरे-भरे खेत, कई तरह के फलों के बगीचे हमें काफी प्रसन्नता दिलाते हैं।

पर्वतीय स्थल का ऐसा बेहतरीन अनुभव पाने के लिए हमें समय-समय पर पर्वतीय स्थलों की यात्रा जरूर करनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश पर्वतीय स्थलों में प्रमुख है, कई लोग अपनी छुट्टियों के दिनों में हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने के लिए जाते हैं, हिमाचल प्रदेश का शिमला इसके लिए प्रसिद्ध है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा ये आर्टिकल Parvatiya sthal par nibandh आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment