Monday 1 May 2023

मनुष्य जीवन में अहिंसा का महत्व निबंध Ahinsa ka mahatva essay in hindi

मनुष्य जीवन में अहिंसा का महत्व निबंध 

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं मनुष्य जीवन में अहिंसा का महत्व पर निबंध आप हमारे द्वारा लिखे इस आर्टिकल को जरूर पढ़े तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को 

प्रस्तावना- मनुष्य जीवन में अहिंसा का बहुत ही महत्व होता है और यह महत्व जिसने समझ लिया वह बहुत कुछ कर सकता है, लोगों की प्रशंसा के योग्य भी बन सकता है इसलिए अहिंसा मनुष्य का परम धर्म भी है।

मनुष्य जीवन में अहिंसा का महत्व - मनुष्य जीवन में अहिंसा का बहुत ही ज्यादा महत्व है। हम अपने जीवन में हिंसा से कुछ काम करने की कोशिश करते हैं लेकिन वास्तव में हिंसा से जो कार्य संभव नहीं हो पाते वह कार्य अहिंसा से हो पाते हैं।

हमें अहिंसा अपनाना चाहिए क्योंकि अहिंसा से हम बड़े-बड़े कार्य कर सकते हैं और लोगों की कई तरह से मदद कर सकते है। 

हमारे भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने केवल अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्हें कुछ समय निराशा मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक बड़ी सफलता हासिल की और हम सभी स्वतंत्र हो गए वास्तव में अहिंसा से जो संभव है वह हिंसा से नहीं है इसलिए हमें हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए, अहिंसा का जीवन में बहुत ही महत्व होता है।

हम अपने जीवन में कई बार अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए हिंसा को अपनाने की सोचते हैं क्योंकि हमें लगता है कि हम हिंसा के मार्ग पर चलकर सफल हो सकते हैं और अपने कार्य को कर सकते हैं लेकिन वास्तव में ज्यादातर कार्य देखने में काफी आसान लगते हैं कि हिंसा से कार्य पूर्ण हो सकते हैं लेकिन हिंसा से हमारे ज्यादातर कार्य पूर्ण नहीं होते, अहिंसा अपनाकर हम बड़े से बड़े कार्य को बहुत ही आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। 

हो सकता है अहिंसा के मार्ग पर चलते चलते हमें कामयाबी पाने तक थोड़ा ज्यादा समय लगे लेकिन जो हमें सफलता मिलती है वह काफी लंबे समय तक हमारे साथ रहने वाली होती है, लोग हमारी प्रशंसा भी करते हैं और हम जीवन में काफी आगे बढ़ते हैं वास्तव में अहिंसा का महत्व जिसने भी समझा है वह जीवन में कई समस्याओं से निकलकर आगे बढ़ा है।

उपसंहार - अहिंसा जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है अहिंसा से हम वह सभी कार्य कर सकते हैं जो हम हिंसा के मार्ग पर चलकर कभी भी नहीं कर सकते इसलिए अहिंसा का मार्ग काफी महत्वपूर्ण है।

0 comments:

Post a Comment