Monday 9 January 2023

आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका पर निबंध 

दोस्तों नमस्कार आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की काफी ज्यादा उम्र का है इस पर आज हम एक निबंध लिखने वाले हैं आप इसे पढ़ें, समझे और इससे अपनी परीक्षाओं की तैयारी करें।


प्रस्तावना - आज के समय में आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओं की विशेष रूप से भूमिका होती है महिलाएं आज के समय में आत्मनिर्भर बन चुकी हैं वह किसी पर भी निर्भर नहीं रहती हैं। निर्भर होंगे तभी आत्मनिर्भर भारत होगा।

आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका - आज के समय में हम देखते हैं कि महिलाएं देश में काफी आगे बढ़ रही हैं महिला और पुरुष का भेदभाव काफी हद तक दूर हो चुका है। आज हम देखे तो महिलाएं हर एक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं हम किसी भी क्षेत्र में देखें तो महिलाएं पीछे नहीं है चाहे क्षेत्र शिक्षा का हो या चिकित्सा का। चाहे किसी भी उच्च पद का क्षेत्र वह क्यों ना हो महिलाएं हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ती जा रही हैं और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाती जा रही है।

 आज के समय में हम देखते हैं की महिलाएं बड़े बड़े बिजनेस भी करने लगी हैं, बड़ी-बड़ी नौकरियां भी करने लगी हैं वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से बिल्कुल भी कम नहीं हैं इससे हम समझ सकते हैं कि महिलाओं में भी पुरुषों के समान काबिलियत होती है।

 अगर वह दिल और दिमाग से किसी भी क्षेत्र में कार्य करती हैं तो वह वास्तव में आगे बढ़ सकती हैं। हमारा भारत देश पूरी तरह से आत्मनिर्भर तभी बन सकेगा जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी क्योंकि हम आज कल देखते हैं कि पुरुष महिलाओं पर कई तरह के अत्याचार करते हैं जिस वजह से समाज में कई तरह की परेशानियां जन्म लेती हैं लेकिन यदि महिलाएं आत्मनिर्भर हो तो पुरुषों का साहस नहीं होगा कि वह महिलाओं पर अत्याचार करें।

 आज के समय में महिलाएं अपने घर के खर्चे को पुरुषों के साथ मिलजुल कर चलाती हैं महिलाएं घर बैठे भी कई तरह के बिजनेस करके पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं और आत्मनिर्भर बनती है। महिलाएं किसी भी चीज में पुरुषों से कम नहीं है।

 आज के इस आधुनिक युग में कई महिलाएं शिक्षिका भी हैं जो बच्चों एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने का ज्ञान देती है बड़ी बड़ी आईटी कंपनियों में भी महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। ऑनलाइन के क्षेत्र में भी महिलाएं कम नहीं है वह सारे ऑनलाइन बिजनेस जैसे कि ब्लॉगर, youtuber पे भी महिलाएं काम करती हैं वह किसी पर निर्भर नहीं है।

 विवाह से पहले ही कई सारी महिलाएं आत्मनिर्भर बन जाती हैं पहले के समय में महिलाओं को बढ़ाना जरूरी नहीं समझा जाता था लेकिन आज के समय में महिलाओं को पढ़ाना और ज्यादा जरूरी समझा जाने लगा है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती जा रही हैं। नेटवर्क मार्केटिंग जैसे इस आधुनिक बिजनेस में भी महिलाएं पीछे नहीं हैं दुनिया में सबसे ज्यादा महिलाएं नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस को कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं।

 आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार समझ सकते हैं जब भारत के ज्यादातर महिलाएं एवं पुरुष आत्मनिर्भर बने और आज के समय में ज्यादातर महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं इसलिए हम कह सकते हैं आत्मनिर्भर भारत बनने में महिलाओं का काफी ज्यादा योगदान होता है।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें धन्यवाद।


1 comment:

  1. आत्मनिर्भर भारत पर बहुत बढ़िया निबंध लिखा है। Tamilblasters 2023

    ReplyDelete