Sunday 10 July 2022

प्रगति है देश की तभी जब साक्षर होंगे हम सभी पर निबंध Pragati hai desh ki tabhi jab sakshar honge hum sabhi

प्रगति है देश की तभी जब साक्षर होंगे हम सभी पर निबंध 

प्रस्तावना - प्रगति है देश की तभी जब साक्षर होंगे हम सभी, इससे तात्पर्य है कि हम सभी जब साक्षर होंगे यानी शिक्षित होंगे तभी देश की प्रगति होगी। हम सभी को चाहिए कि हम अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें जिससे बच्चे शिक्षा प्राप्त करके अपने जीवन में कुछ अच्छा कर सकें और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। देश की प्रगति शिक्षा के द्वारा ही संभव हो सकती है।

देश की प्रगति शिक्षा की वजह से ही क्यों हो सकती है- देश की प्रगति शिक्षा से ही हो सकती है क्योंकि जब बच्चे पढ़े लिखे होंगे, शिक्षित होंगे तभी उनमें सही और गलत की पहचान करने की समझ होगी। शिक्षित बच्चे ही जिंदगी में काफी आगे बढ़ सकते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

अगर कोई भी व्यक्ति पढ़ा लिखा ना हो तो उसमें सही और गलत की समझ भी नहीं होगी और ना ही उसे संविधान का ज्ञान होगा तो वह अपने अधिकारों के लिए आवाज भी नहीं उठा पाएगा और आगे भी नहीं बढ़ पाएगा लेकिन यदि कोई व्यक्ति शिक्षित होगा तो वह अपने अधिकारों के प्रति आवाज भी उठा सकता है और हर संभव प्रयत्न कर सकता है जिससे वह जीवन में आगे बढ़े। 

शिक्षा मनुष्य को ज्ञानवान बनाती है। मनुष्य कोई भी कार्य शुरु करता है उस कार्य को सही तरह से करने का ज्ञान शिक्षा प्रदान करती है और हम आगे बढ़ते जाते हैं। इंसान शिक्षा प्राप्त करके चाहे कोई नौकरी करें या कोई बिजनेस करें अपने क्षेत्र में तभी आगे बढ़ सकता है जब उसमें शिक्षा का सदुपयोग करने की क्षमता होती है। 

अगर व्यक्ति शिक्षा का सदुपयोग करता है तो वास्तव में वह शिक्षा के जरिए अपनी नौकरी में भी तरक्की पाता है और अपने बिजनेस को भी धीरे-धीरे काफी आगे बढ़ाता जाता है और जब किसी भी व्यक्ति का खुद का विकास होता है तभी देश का विकास होता है। 

हम सभी को देश की प्रगति के लिए अपने हर एक कार्य को सही ढंग से करने की जरूरत है तभी हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं तभी हमारा भारत देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

आज भी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे ऐसे हैं जो पढ़ लिख नहीं पाते। सरकार ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए या शिक्षा दिलवाने के लिए काफी प्रयत्न कर रही हैं वास्तव में हमारा भारत देश पूरी तरह से शिक्षित होगा तभी हमारा भारत देश तेजी से प्रगति करेगा।

उपसंहार- शिक्षा हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बगैर हमारा भारत देश प्रगति नहीं कर सकता वास्तव में हम सभी जब साक्षर होंगे तभी भारत देश की प्रगति होगी।

0 comments:

Post a Comment