Sunday 19 June 2022

युद्ध समस्या या समाधान निबंध Yudh samasya ya samadhan essay in hindi

युद्ध समस्या या समाधान निबंध 

दोस्तों नमस्कार, आज हमारे इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे युद्ध समस्या का समाधान पर निबंध तो चलिए आज के हमारे इस लेख को पढ़ते हैं

युद्ध समस्या या समाधान- युद्ध समस्या है या समाधान यह एक विचार विमर्श करने वाली बात है। आज के समय में हम देखते हैं कि कई बार कई देशों में कई समस्याओं की वजह से युद्ध हो जाता है, यह युद्ध कई लोगों के लिए समस्या बन जाता है एवं कई लोगों के लिए समाधान बन जाता है लेकिन वास्तव में यह कहना काफी मुश्किल है कि युद्ध समस्या है या समाधान।

दरहसल जब युद्ध होता है तो कई सारे लोगों को इससे नुकसान होता है। कहते हैं कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है यह बात काफी हद तक सत्य है। 

युद्ध की वजह से दोनों देशों या दोनों तरफ से लोगों को नुकसान होता है और कई समस्याओं से उन्हें गुजरना पड़ता है इसलिए हम कह सकते हैं की युद्ध काफी समस्याएं खड़ी कर सकता है यानी युद्ध समस्या है लेकिन वहीं दूसरी और हम देखें तो कई लोगों का यह मानना होता है कि युद्ध समाधान है। 

दरअसल कभी-कभी दो देशों के बीच या दो पक्षों के बीच ऐसी समस्या खड़ी हो जाती है जिसके लिए युद्ध ही उन्हें समाधान दिखता है। कुछ कुछ मामलों में युद्ध की बजाय बातचीत से हल निकल आता है लेकिन कुछ मामलों में युद्ध समाधान दिखाई देता है लेकिन वास्तव में होता कुछ यूं है कि युद्ध हो सकता है कुछ समाधान लाए 

लेकिन दोनों तरफ के लोगों को कुछ ना कुछ नुकसान जरूर पहुंचा सकता है इसलिए हम कह सकते हैं कि युद्ध समस्या भी है और समाधान भी है। हमें चाहिए कि हम जहां तक हो सके कुछ हद तक युद्ध ना होने दें लेकिन जब युद्ध होना जरूरी हो तो युद्ध होना भी जरूरी चाहिए।

उपसंहार- वास्तव में युद्ध समस्या और समाधान दोनों ही है जो कि समय-समय पर हम समझ सकते हैं लेकिन जहां तक हो हमें युद्ध को टालने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि युद्ध से दोनों पक्षों के लोगों का कुछ ना कुछ नुकसान जरूर होता है। वास्तव में युद्ध पूरी तरह से किसी समस्या का हल नहीं कर पाता।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख युद्ध समस्या या समाधान निबंध आप अपने दोस्तों में शेयर करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment