Monday 6 June 2022

योग एक जीवन पद्धति पर निबंध yog ek jeevan paddhati essay in hindi

योग एक जीवन पद्धति पर निबंध 

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं योग एक जीवन पद्धति पर निबंध तो चलिए आज के हमारे इस आर्टिकल को पढ़ते हैं

प्राचीन काल से ही योग हम सभी की एक जीवन पद्धति बन चुका है क्योंकि योग करने से हमारे शरीर को कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं। योग करने से हमारा मन तंदुरुस्त रहता है एवं शरीर भी स्वस्थ रहता है। 

योग का जन्म हमारे भारत में ही हुआ था। योग के इन फायदों की वजह से यह भारत देश में तो लोकप्रिय हुआ ही है साथ मे पूरी दुनिया में भी यह बहुत ही तेजी से लोकप्रिय होने लगा। आज हम देखें पूरी दुनिया में कई सारे योग सिखाने वाले पाठशाला हैं। 

आज के समय में हमारे योग के महत्व को पूरी दुनिया समझने लगी है। शुरुआत में योग हमारे भारत के लोग ही योग करते थे लेकिन धीरे-धीरे योग के फायदों की वजह से यह पश्चिमी देशों तक भी पहुंचा। आज के समय में हम देखें तो योग लोगों की दिनचर्या बन चुका है। योग लोगों की जीवन पद्धति भी बन चुका है। 

लोग सुबह सुबह योग करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। योग करने से फायदा यह होता है कि योग करने में कोई ज्यादा कठिन परिश्रम करना नहीं पड़ता और इससे फायदे भी अनेक होते हैं। हमारा मन भी शांत रहता है, दिमाग तेज होता है और पढ़ाई में भी मन लगता है। 

हमें मन की शांति मिलती है और जीवन सुखी रहता है इसके अलावा हमारा शरीर भी योग करने से तंदुरुस्त रहता है आज के समय में भारत ही नहीं विदेशों में भी युवाओं की पसंद योग बन चुका है क्योंकि योग के एक नहीं अनेक लाभ हैं।

हम सभी को योग की शिक्षा प्राचीन काल में योगियों द्वारा मिली। आज के समय में बाबा रामदेव जी भी टीवी चैनलों के जरिए योग करना सिखाते हैं और इसका प्रचार करते हैं। योग के महत्व को समझते हुए प्रत्येक साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। 

इस दिवस के दिन पूरे दुनिया में योग का महत्व समझा जाता है और योगाभ्यास किया जाता है लोगों को योग से होने वाले लाभ पूरी दुनिया में बताए जाते हैं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आरतीकल योग एक जीवन पद्धति पर निबंध आपको कितना पसंद आया हमें जरूर बताएं, हमारे चैनल को भी सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment