Sunday 12 June 2022

योग भगाए रोग पर निबंध हिंदी में Yog bhagaye rog nibandh in hindi

योग भगाए रोग पर निबंध हिंदी में 

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं योग भगाए रोग पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस लेख को 

योग का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व है। योग करने से li कई तरह की बीमारियां भाग जाती हैं। योग के महत्व को समझते हुए आज भारत देश में तो इसका महत्व समझा जाता ही है 

इसके अलावा विदेशों में भी योग का महत्व समझा जाता है और विदेशों में भी कई सारे लोग योगाभ्यास नियमित रूप से करने लगे हैं क्योंकि योग कई तरह की बीमारियों को भगा देता है। योगाभ्यास कई प्रकार का होता है जिससे अलग अलग तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। 

योगाभ्यास करने से मानसिक संतुलन ठीक रहता है, बुद्धि तेज होती है और मन एकाग्र होता है जिससे हम किसी भी कार्य या पढ़ाई को करते समय एकाग्र हो पाते हैं। इसके अलावा कई तरह की बीमारियां भी योग के जरिए दूर हो जाती हैं। इससे मनुष्य की चिंता एवं डिप्रेशन दूर होता है एवं कई सारे लोगों का मोटापा काफी बढ़ जाता है जिस वजह से उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

योगाभ्यास करने से आपके शरीर का मोटापा भी दूर होता है और आप स्वस्थ रह पाते हैं। योगाभ्यास करने से शरीर का रक्त प्रवाहित होता है एवं डायबिटीज, कैंसर जैसी बड़ी बड़ी बीमारियां भी योगाभ्यास करने से ठीक हो जाती हैं।

योगाभ्यास करने से किडनी एवं लीवर के खराब होने पर भी योगाभ्यास काफी लाभ पहुंचाता है एवं कई सारे लोगों को हृदय से संबंधित समस्याएं भी होती हैं जिस वजह से उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। हृदय की बीमारियां भी योगाभ्यास करने से दूर हो जाती हैं। 

योगाभ्यास करने से गले से संबंधित कई बीमारियां दूर हो जाती हैं एवं मानसिक विकार इससे ठीक हो जाते हैं इस तरह से हम देखें तो योग के जरिए हम कई सारी बीमारियों को दूर कर सकते हैं और निरोगी जीवन जी सकते हैं। इससे शारीरिक एवं मानसिक सभी तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं इससे ऐसी बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं जो किसी तरह की दवाइयां लेने से भी ठीक नहीं होती वास्तव में योगाभ्यास हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस दिन भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग के महत्व को समझाया जाता है और कई सारे लोग योगाभ्यास को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं और नित्य सुबह योगाभ्यास करते हैं और अपने शरीर को एवं मन को निरोगी रखते हैं।

दोस्तों हमारे इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

0 comments:

Post a Comment