Saturday 26 June 2021

जो तोको काँटा बुवै, ताहि बोव तू फूल निबंध jo toku kanta bove tahi boye phool in hindi

jo toku kanta bove tahi boye phool in hindi

इस दोहे का तात्पर्य है कि जो व्यक्ति आपके लिए कांटा बोता है आप उसके लिए फूल बोइये यानी बुरे व्यक्ति के साथ भी आप अच्छी तरह बर्ताब कीजिए। 


ऐसा करने से आपको समय के साथ बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि यदि हम अपने कार्य के प्रति अडिग हैं तो सामने वाले व्यक्ति में जरूर ही हमें देखते हुए परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

हमे जीवन में इसी तरह से जीवन जीना चाहिए। अक्सर ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के द्वारा किए गए बुरे बर्ताव के बाद खुद भी उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगते हैं इससे होता कुछ नहीं और बहस आगे बढ़ती जाती हैं।

हमें समझदारी से काम लेते हुए बुरे बर्ताव का जवाब अच्छे बर्ताव के साथ देना चाहिए। सामने वाले व्यक्ति में हो सकता है काफी बड़ा परिवर्तन देखने को मिले।

हमारे महापुरुष महात्मा गांधी जी ने भी कहा है कि हमें हमेशा अहिंसा के साथ जीवन जीना चाहिए, हिंसा को अपने जीवन में बिल्कुल नहीं आने देना चाहिए।

अगर हम सभी अपने परिवार में, अपने समाज में, अपने देश में इसी दोहे के आधार पर सीखकर जीवन जिए तो वास्तव में बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। हमारे समाज में, हमारे परिवार में कुछ ऐसे सदस्य होते हैं जो हमेशा एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं रखते और कटु वचन बोलते हैं।

अगर हम उनके साथ बहुत ही अच्छी तरह व्यवहार रखें तो हो सकता है उनके जीवन में भी उनके व्यवहार में भी काफी अच्छा परिवर्तन आए और जब हम परिवर्तन अपने अंदर अपनाते हुए दूसरों के अंदर लाने की कोशिश करेंगे तो हमारे समाज में, हमारे परिवार में, हमारे देश में एक बड़ा बदलाव आ सकता है।

हर क्षेत्र में, हर जगह कटु वचन बोलने वाले लोग होते ही हैं उनके लिए यदि आप फूल देते हैं तो वास्तव में बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा लेख jo toku kanta bove tahi boye phool in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment