Sunday 17 January 2021

शिक्षा में विज्ञान का महत्व पर निबंध importance of science in education essay in hindi

 शिक्षा में विज्ञान का महत्व पर निबंध

शिक्षा जिसके जरिए लोगों में सोचने समझने की क्षमता विकसित होती है। शिक्षा हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है और जीवन में हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ने में शिक्षा हमारी मदद करती है। शिक्षा के जरिए हम जीवन में बहुत तेजी से प्रगति कर सकते हैं।

 शिक्षा के कई विषय हैं इन विषयों की तैयारी करके हम शिक्षा के क्षेत्र में पारंगत हो सकते हैं। शिक्षा में विज्ञान का भी काफी महत्व होता है आजकल की वैज्ञानिक युग में शिक्षा में इस विज्ञान का सबसे ज्यादा महत्व होता है।

 विज्ञान के जरिए हम बहुत कुछ सीखते हैं और जीवन को सरल बनाते हैं विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अविष्कार किए जैसे कि कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल अविष्कारों के जरिए विद्यार्थी अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। विज्ञान के आविष्कार कंप्यूटर के जरिए विद्यार्थी अपनी इमेज शिक्षकों से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

विज्ञान की देन इस मोबाइल टेक्नोलॉजी के जरिए विद्यार्थी अपनी शिक्षा को और भी बेहतर बना सकते हैं। मोबाइल के जरिए एवं विद्यार्थी घर पर बैठे-बैठे ही पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर कर सकते हैं और विज्ञान को और भी अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

इसके अलावा शिक्षा में विज्ञान का इसलिए भी महत्व है विज्ञान के अध्ययन करके विद्यार्थी विज्ञान के बारे में विस्तृत पूर्वक जान पाते हैं। आजकल विज्ञान ने तरह-तरह के अविष्कार किए हैं इसके अलावा हमारे सारे संसार में कई तरह की चीजें घटित होती हैं इन सब के बारे में हम गहराई से विज्ञान के द्वारा अध्ययन कर सकते हैं।

 विज्ञान के द्वारा हम शिक्षा के क्षेत्र में काफी तेजी से प्रगति कर सकते हैं। आजकल हम देखें तो विज्ञान की वजह से ही स्वास्थ्य सेवाएं विज्ञानिक ढंग से बेहतरीन तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं साथ में कई गंभीर बीमारियां जिनका पहले इलाज संभव नहीं था विज्ञान की उन्नति के साथ में ऐसी बीमारियों का भी इलाज संभव हो पाया है। वास्तव में शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 दोस्तों हमारे द्वारा लिखा  यह आर्टिकल importance of science in education essay in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब करें और कमेंट भी जरूर करें जिससे इसी तरह के आर्टिकल हम आपके लिए ला सकें।

0 comments:

Post a Comment