Sunday 20 December 2020

आत्म नियंत्रण पर निबंध Essay on self control in hindi

Essay on self control in hindi

आत्म नियंत्रण का अर्थ होता है खुद पर नियंत्रण होना। एक इंसान खुद पर नियंत्रण करना सीख जाए तो वास्तव में वह जीवन में जो कुछ भी हासिल करना चाहता है वह कर सकता है। आत्म नियंत्रण कर पाना कोई सरल काम नहीं है यह थोड़ा मुश्किल है लेकिन एक इंसान को आत्म नियंत्रण करने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि आत्म नियंत्रण से जीवन में कई समस्याएं हल हो जाती हैं। 



जो व्यक्ति अपने आपमें आत्म नियंत्रण रख पाता है वह अपने क्रोध से बच पाता है। हम सभी जानते हैं कि क्रोध मनुष्य का शत्रु है क्रोध एक इंसान के लिए काफी दुखदाई होता है। जब एक इंसान अपना आत्म नियंत्रण खोदे और क्रोध को अपने ऊपर हावी कर ले तो क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बन जाता है। 

इसी तरह यदि एक इंसान आत्म नियंत्रण जीवन मे नहीं रखता तो जीवन में वह हमेशा पछताता है क्योंकि मनुष्य की इच्छाएं कभी पूरी नहीं हो सकती। यदि मनुष्य को अपने आपमें आत्म नियंत्रण नहीं है तो वह कभी भी सुखी नहीं हो सकेगा। सुखी होने के लिए आत्म नियंत्रण होना बहुत ही जरूरी है। 

यदि मनुष्य का अपने आपमें आत्म नियंत्रण नहीं है तो मनुष्य कई परेशानियों से घिर जाता है। यदि व्यक्ति को अपने ऊपर आत्म नियंत्रण नहीं है तो वह अपने जीवन को नही बदल पाता है। जो व्यक्ति आत्म नियंत्रण अपने ऊपर रखता है वह अपनी बुरी से बुरी आदतों को बहुत ही कम समय में दूर कर लेता है। वास्तव में आत्मनियंत्रण होना बहुत ही जरूरी है। आत्म नियंत्रण से मनुष्य सफलता की बुलंदियों को छू लेता है। 

आत्म नियंत्रण से लाभ- आत्म नियंत्रण से मनुष्य अपनी बुरी से बुरी आदतों को दूर करके एक अच्छा इंसान बनता है। मनुष्य अपने परिवार के साथ मिलजुल कर सुखी जीवन व्यतीत कर पाता है। जिसके पास आत्म नियंत्रण होता है वह मनुष्य समयनिष्ट भी बनता है जिससे वह अपने कार्यों में सफलता हासिल कर पाता हैं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखे आत्म नियंत्रण पर निबंध Essay on self control in hindi को आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले।

0 comments:

Post a Comment