Tuesday 15 December 2020

देश की सुरक्षा पर निबंध Desh ki suraksha par nibandh

 देश की सुरक्षा पर निबंध

देश की सुरक्षा करना सिर्फ देश के सैनिकों का ही कार्य नहीं बल्कि हमारा भी कार्य है। देश की सुरक्षा के लिए भारतीय जवान सर्दी, धूप, बरसात हर मौसम में खड़े रहते हैं और देश के दुश्मनों का सामना करते हैं लेकिन क्या जिम्मेदारी सिर्फ इतनी है हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम भी देश की सुरक्षा करें।

               Desh ki suraksha par nibandh

 देश मैं कई ऐसी समस्याएं हैं जिनको दूर करना बेहद जरूरी है तभी हम अपने देश को असुरक्षित मान सकते हैं। आज हम देखें तो देश में कई ऐसे नेता देश के बड़े स्तर पर पहुंच जाते हैं जो देश की जनता से झूठे वादे करते हैं और एक तरह से जनता को बेवकूफ बनाते हैं। 

यह सब आखिर क्यों होता है यह सब हमारी वजह से ही होता है क्योंकि देश के कई लोग वोट भी नहीं देते वह वोट डालना हमारा अधिकार है और हमें जरुरी वोट डालना चाहिए क्योंकि यदि इस तरह की नेता हमारे देश की सरकार को संभालते हैं तो हमारा देश कभी भी सुरक्षित नहीं हो सकता।

देश में कई तरह की समस्याएं बढ़ती जाती हैं और हम अपने आप को असुरक्षित मानते हैं। हमें चाहिए कि हमारे देश की कमान किसी सुरक्षित हाथों को हम दें तभी हम खुशहाल जीवन जी सकते हैं। इसके अलावा हमें चाहिए कि हम भ्रष्टाचार को बढ़ावा ना दें, भ्रष्टाचार का विरोध करें, जब भी हम किसी भी कार्य को करवाते हैं तो हो सकता हैं सरकारी कर्मचारी उनसे रिश्वत मांगे हमें उसका विरोध करना चाहिए।

रिश्वत नहीं देना चाहिए और उसकी शिकायत भी करना चाहिए यदि प्रत्येक नागरिक ऐसी जागरूकता दिखाएं तो देश में भ्रष्टाचार भी दूर होगा और देश सुरक्षित होगा। देश की सुरक्षा के लिए हमें हर एक कदम उठाना चाहिए, अपने कदम उठाना चाहिए, अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए, उन्हें देश के प्रति ईमानदार बनाना चाहिए, देश प्रेमी बनाना चाहिए।

 हमें चाहिए कि हम देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे जब भी हमें लगे कि कोई देशद्रोही है तो उसकी शिकायत जरूर करनी चाहिए और उसे पकड़ वाना चाहिए। हमें देश के लिए पूरी तरह से समर्पित होना चाहिए, देश के लिए यदि जान की कुर्बानी देना पड़े तो भी हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। यदि हम इस तरह की सोच रखते हैं तो हम वास्तव में हमारे भारत देश को सुरक्षित कर सकते हैं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह Desh ki suraksha par nibandh आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें।

0 comments:

Post a Comment