Tuesday 10 November 2020

महान भारत का निर्माण पर निबंध Mahan bharat ka nirman par nibandh

Mahan bharat ka nirman par nibandh

प्रस्तावना- हमारा भारत देश एक बहुत बड़ा देश है। हमारे भारत देश में सभी धर्म एवं जाति के लोग मिलजुल कर जीवन यापन करते हैं। हमारे भारत देश में कई ऐसी महान हस्तियों ने जन्म लिया है जिनके बारे में हम सभी जानकर काफी प्रफुल्लित हो जाते हैं। वास्तव में हमारा भारत देश महान है,भारत देश में थोड़ी बहुत कुछ समस्याएं भी हैं अगर हम महान भारत का निर्माण करना चाहते हैं तो हमें उन समस्याओं को दूर करके भारत देश को और भी ज्यादा महान बनाने का प्रयत्न करना चाहिए।


महान भारत के बारे में- हमारे भारत देश में कई ऐसे महान लोगों ने जन्म लिया जिनकी वजह से हम सभी देश के प्रति समर्पित हैं। भारत देश की पवित्र भूमि पर भगवान श्री राम ने जन्म लिया, जिन्होंने अपने माता पिता की आज्ञा के पालन के लिए 14 वर्ष के वनवास को स्वीकारा और कई तरह की परेशानियां अपने जीवन में झेली। 

भारत देश की भूमि पर सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र जैसे सत्य भाषी पुरुष ने जन्म लिया, जिनके लिए सत्य सबसे बढ़कर होता था। इसके अलावा हमारे भारत देश में ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया जिन्होंने अपने देश के लिए अपना सब कुछ गवा दिया, यहां तक कि अपने गवा दिया यहां तक की अपने प्राणों का बलिदान भी दिया, ऐसे महान देश में हम सभी है तो हमें अपने आपपर गर्व महसूस करना चाहिए। 

हमारे भारत देश के महान स्वतंत्रता सेनानि जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली उनमें से हैं भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी एवं कई अन्य भी ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्होंने अपने देश का नाम ऊंचा किया। वास्तव में हमारा भारत देश महान है। हमारे भारत देश में लोग ईश्वर वादी हैं, भगवान पर सबसे ज्यादा विश्वास रखते हैं, देश में अनेकता में एकता है, देश तेजी से विकास करता जा रहा है। शुरू से ही हमारे भारत देश में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, हमारे भारत देश की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

+
भारत देश की कुछ समस्याएं और उनका निवारण- हमारे भारत देश में कुछ ऐसी समस्याएं भी हैं इन समस्याओं को दूर करना बहुत ही जरूरी है तभी हमारा भारत देश तेजी से विकास की ओर बढ़ सकता है। हमारे भारत में भ्रष्टाचार, नारी का शोषण, नारी पर अत्याचार जैसी कई समस्याएं देखने को मिलती है.

इन समस्याओं को दूर करने के लिए हम भारतवासियों को प्रयत्न करना चाहिए और हमें चाहिए कि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें जिससे भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं, नारी पर अत्याचार जैसी समस्याएं हमें अपने आसपास देखने को ना मिले। यदि हम इतना कर सकते हैं तो वास्तव हम हमारे भारत देश को और भी महान बनाएंगे।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह लेख Mahan bharat ka nirman par nibandh आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें।

0 comments:

Post a Comment