Thursday 12 November 2020

भारत का महत्व पर निबंध Bharat ka mahatva par nibandh

Bharat ka mahatva par nibandh

भारत का महत्व हम सभी के लिए बहुत ही अधिक है। हमारा भारत देश सबसे न्यारा, सबसे प्यारा देश है। हम सभी के लिए भारत देश से महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। भारत देश का महत्व देशवासियों के लिए तो है ही साथ में विदेशी लोगों के लिए भी भारत देश का महत्व है। 

भारत देश में प्राचीन काल से ही जिस तरह की संस्कृति है, वेशभूषा है वास्तव में वह प्रशंसा करने योग्य है। हम सभी भारतीय एवं विदेशी लोगों को भी हमारी संस्कृति, वेशभूषा से सीख लेनी चाहिए और उसे अपनाना चाहिए। भारत में लोग सत्य के मार्ग पर चलते हैं, ईमानदारी को अपना सर्वस्व समझते हैं। यदि सभी लोग यह समझें और इस तरह के इन रास्तों पर चलें तो वास्तव में देश-विदेश में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। 

भारत का महत्व- भारत के प्राचीन समय में हुए घटनाओं से भी हम सीख सकते हैं प्राचीन समय में कई ऐसे महान लोग भारत में हुए थे जिनकी वजह से हमारे भारत देश का नाम आज भी काफी ऊंचा है। भारत देश के ऐसे लोग जो प्राण जाए पर वचन ना जाए के सिद्धांत पर अपने जीवन को चलाते थे, वह जो भी एक बार वचन दे देते थे वह किसी भी कीमत पर उस वचन को व्यर्थ नहीं जाने देते थे लेकिन आजकल के समय में कई ऐसे लोग हैं जिनके लिए बचन कोई महत्व नहीं रखता। 

हमारे भारत देश के लोगों एवं विदेशों के लोगों को भी हमारे भारत के प्राचीन इतिहास से काफी कुछ सीखने की जरूरत है, अपने वचन के महत्व को समझ कर हम सभी को जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और विश्वास के साथ कार्य करना चाहिए। हमारे भारत देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं को लक्ष्मी के समान समझा जाता रहा है, महिलाओं को महान समझा जाता रहा है लेकिन आजकल विदेशों में महिलाओं का हो रहा शोषण हम सभी को सोचने पर मजबूर करता है। 

विदेशों के लोगों को हमारे भारत के इतिहास के बारे में पढ़कर समझना चाहिए और महिलाओं को देवी का अवतार समझकर उनकी पूजा करनी चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए। भारत देश एक ऐसा देश रहा है जिसमें सभी धर्म के लोग मिलजुलकर एकजुट होकर रहते हैं। 

चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों ना हो वह मिलजुल कर रहते हैं यह अपने आपमें बहुत बड़ी बात है। हम सभी को यह सब सीखना चाहिए। भारत में ईश्वर पर विश्वास रखा जाता है, सत्य को महत्व दिया जाता है। भारत में जगह-जगह पर देवस्थल हैं जिनके दर्शन करने के लिए देश एवं विदेशों के सभी लोगों को जरूर जाना चाहिए और भारत के प्राचीन इतिहास से बहुत कुछ सीखना चाहिए। वास्तव में हमारा भारत देश महान देश है, भारत देश का हम सभी के जीवन में काफी महत्व है।

 दोस्तों हमारे इस आर्टिकल Bharat ka mahatva par nibandh को शेयर करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment