Monday 2 November 2020

आज की नारी सब पर भारी निबंध Aaj ki nari sab par bhari essay in hindi

Aaj ki nari sab par bhari essay in hindi


आज की नारी सब पर भारी पर हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल इस विषय की आपकी अच्छी तैयारी करवाएगा तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस आर्टिकल को 



आज की नारी सब पर भारी है यह बात कहना गलत नहीं है क्योंकि आज की नारी हर एक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ती जा रही हैं, वह अपने आप को किसी से कमजोर नहीं समझती है। आज की नारी के कई रूप देखने को मिलते हैं एक जो अपने परिवार को संभाल कर रखती है, परिवार की हर समस्या को अपनी समस्या समझ कर दूर करने की कोशिश करती हैं, दूसरी वह नारी जो अपने परिवार एवं देश, समाज के लिए घर का कामकाज करती है, वह अपने कामकाज में किसी से पीछे नहीं रहती, ऐसी नारी एक तरह से देखें तो सबपर भारी हो सकती है। 

आज की नारी घर की लक्ष्मी भी होती है लेकिन जब उसके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार किया जाता है तो वह मां दुर्गा का भी रूप ले लेती है और फिर किसी से भी नहीं डरती, हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाती है। रानी लक्ष्मीबाई जो की झांसी की रानी थी वह अकेली ही अंग्रेजों पर भारी थी, उन्होंने अपने राज्य की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष किया, कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। 

आज की नारी भी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान नारियों से प्रेरणा लेती है। आजकल हम देखें तो नारी पर कई तरह के अत्याचार हो रहे हैं, कई कुप्रथाओं की वजह से नारी का शोषण किया जाता है, उनको प्रताड़ित किया जाता है। इसके अलावा नारी को घर में प्रमुख नहीं समझा जाता, घर के लोग ही नारी के दुश्मन बनते हुए देखे गए हैं आखिर ऐसा क्यों होता है। 

क्या आज की नारी ही खुद नारी की दुश्मन बन बैठी है? क्या आज का समाज नारी को महत्वपूर्ण नहीं समझता? ऐसा नहीं है दरअसल समाज में कई महिलाएं एवं समाज के कई ऐसे लोग हैं जो नारी को काफी महत्वपूर्ण समझते हुए अच्छे कार्य करते हैं लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जो नारी को कुछ भी नहीं समझते ऐसे लोगों की वजह से ही समाज बदनाम होता है। हमारे देश, समाज में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। 

देश में बलात्कार, लड़कीयों के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं, यह घटनाएं इसलिए देखने को मिलती है क्योंकि देश में कई ऐसे लोग हैं जो नारी को कुछ भी नहीं समझते। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि नारी सब पर भारी है। भारत देश की स्वतंत्रता में नारी जाति का महत्वपूर्ण योगदान है। 

नारी ने संघर्ष करके हमारे देश को स्वतंत्र दिलवाई है, किसी भी कार्य में नारी पीछे नहीं रही है। आजकल हम देखें तो हर एक क्षेत्र में नारी आगे बढ़ती जा रही है, तरह-तरह की नौकरियां नारी कर रही है, वह किसी से भी पीछे नहीं रह गई है। आजकल तो आर्मी में भी महिलाओं को नौकरी मिलने की बात हो रही है क्योंकि हम सभी अब समझ चुके हैं कि नारी सब पर भारी है। नारी अगर अपने विकराल रूप में आ जाए तो उसका सामना कोई भी नहीं कर सकता।
दोस्तों हमारे द्वारा लिखे इस आर्टिकल Aaj ki nari sab par bhari essay in hindi को आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें और हमें सब्सक्राइब भी करें।

2 comments: