Monday 1 June 2020

सेवा परमो धर्म निबंध seva parmo dharma essay in hindi

सेवा परमो धर्म निबंध

सेवा परमो धर्म यानी हमारे जीवन में सेवा करना एक बहुत ही बड़ा धर्म होता है यह सेवा हम मानव जीवन में करके पुण्य कमा सकते हैं और जीवन को बहुत ही अच्छे ढंग से जी सकते हैं मानव को मानव की सेवा करनी चाहिए। मानव को जीव जंतु, पशु पक्षियों सभी की सेवा करनी चाहिए।



 दुनिया में कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो सेवा करने की योग नहीं होते लेकिन वह फिर भी दूसरों की सेवा करना चाहते हैं लेकिन यदि आप सेवा करने की योग हो तो दूसरों की सेवा जरूर करें क्योंकि दूसरों की सेवा करने से बढ़कर कोई सा भी बड़ा धर्म नहीं होता। लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई है सभी अपने अपने धर्म को मानते हैं उनका पालन करते हैं लेकिन सच तो यह है कि दूसरों की सेवा करने से बड़ा धर्म कोई सा भी नहीं हो सकता हमें जीवन में दूसरों की सेवा जरूर करनी चाहिए।



 यदि आप वास्तव में ईश्वर की सेवा करना चाहते हैं ईश्वर को खुश करना चाहते हैं तो दूसरों की, अपने समाज की सेवा करना शुरू कीजिए सेवा ही परम धर्म है दूसरों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। सभी धर्मों में दूसरों की सेवा करने का महत्व बताया गया है जो व्यक्ति दूसरों की सेवा करता है वह जीवन में आगे बढ़ता है और हर एक परिस्थिति का सामना करते हुए वह सफलता की बुलंदियों को छूता है। सेवा करना मनुष्य का सबसे उच्च गुण होता है।


 वास्तव में यदि प्रत्येक मनुष्य में सेवा करने का भाव हो तो मनुष्य जीवन सार्थक सिद्ध हो सकता है सच मानिए सेवा करना एक परम धर्म है और मुक्ति का द्वार भी है जब हम दूसरों की सेवा करते हैं तो वास्तव में हम ईश्वर की सेवा ही करते हैं जिस तरह से यदि हम कहीं पर जा रहे होते हैं और यदि हमको कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जिसको मदद की जरूरत होती है तो हमारा कर्तव्य है कि हम उसकी मदद सेवा भाव से करें जो दूसरों की सेवा करता है वह जीवन में सुख संपत्ति पाता है।


प्राचीन काल में कई ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं कई ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिलती है जो दूसरों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे उन्होंने दूसरों की सेवा करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया है। आपको चाहिए कि आप के पास यदि कुछ है तो आप उससे दूसरों की सेवा जरूर करें हम धन-संपत्ति से किसी दूसरे की सेवा कर सकते हैं यदि हमारे पास धन-संपत्ति नहीं हैं तो हम अन्य तरह से भी दूसरों की, समाज की सेवा कर सकते हैं। हम लोगों को अपने समाज को जागृत करके एक तरह से समाज सेवा कर सकते हैं।


हम हमारे समाज को जागरूक करके भी सेवा कर सकते हैं, हम लोगों को उनके कार्यों में सक्षम बना कर भी उनकी सेवा कर सकते हैं, हम लोगों को रोजगार देकर भी उनकी सेवा कर सकते हैं इस तरह की सेवा भी एक तरह से हमारा ही धर्म होगा। हम सभी को चाहिए कि हम अपने कर्तव्य को निभाए। आजकल कोरोनावायरस चारों ओर फैला हुआ है इस विकट परिस्थिति में भी कई लोग दूसरों की सेवा कर रहे हैं इन लोगों में डॉक्टर, नर्सेस, पुलिसकर्मी आदि हैं जो हमेशा दूसरों की सेवा करने में लगे हुए हैं।


 दूसरों की सेवा करने में उनको खतरा भी है लेकिन फिर भी वह हार ना मानते हुए दूसरों के लिए अपना कार्य कर रहे हैं यह भी एक सेवा ही है वास्तव में इस सेवा से बढ़कर कोई भी बड़ा धर्म नहीं है हमें भी इस तरह की सेवा करनी चाहिए और अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए तभी हम जीवन में एक अच्छे और सच्चे इंसान बन सकते हैं वास्तव में सेवा ही परम धर्म है।


 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल सेवा परमो धर्म निबंध अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें कमेंट भी जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment