Monday 11 May 2020

स्वस्थ भारत अभियान Healthy india essay in hindi

स्वस्थ भारत अभियान

हमारा भारत देश एक बहुत बड़ा देश है देश के नागरिक स्वस्थ रहें इसके लिए हर संभव प्रयत्न किए जाते हैं आज हम देखें तो देश में कई अभियान भी चलाए जाते हैं कई अभियानों में से एक स्वच्छ भारत अभियान भी है जिसका मकसद भारत देश को स्वच्छ रखना है स्वच्छ भारत अभियान के जरिए भारत में स्वच्छता बनाए रखना है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि जब देश में स्वच्छता होगी तभी हम सभी बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

                   
           Healthy india essay in hindi

आज स्वच्छता से ही कई बीमारियां जन्म लेती हैं और हम सभी उनकी चपेट में आ जाते हैं कई बीमारियां ऐसी होती हैं जो भारत देश के विकास में अवरुद्ध पैदा करती हैं हमारा भारत देश जब स्वस्थ रहेगा तभी देश तेजी से विकास कर सकेगा। देश मैं स्वच्छता बनाए रखना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है स्वच्छता एक तरह से यह दर्शाती है कि देश के नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन अच्छी तरह से कर रहे हैं और बीमारियों को लेकर जागरूक हैं।

 हम सभी स्वच्छता को लेकर विदेशों के कई उदाहरण देते हैं लेकिन हम देश के नागरिक यदि स्वच्छता को लेकर कुछ प्रयत्न नहीं करते तो फिर कोई मतलब नहीं निकलता हमें अपने भारत देश को स्वस्थ रखने के लिए अपने वातावरण को स्वच्छ बनाना चाहिए।


जब हमारा भारत देश स्वस्थ होगा तो हम सभी जीवन में सफलता की बुलंदियों को छू लेंगे देश के नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि वह अपनी नियमित दैनिक दिनचर्या का पालन करें सुबह जल्दी जागे और योगाभ्यास करें योगाभ्यास करने से वह बीमारी को होने से पहले ही रोक सकते हैं। आज हम देख रहे हैं कि योगा का महत्व देश ही नहीं विदेशों के लोगों ने भी समझा है और योगाभ्यास निरंतर किया है अगर योगाभ्यास हम करते हैं तो हम खुद को और अपने देश को अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं।


 हमारा भारत देश तभी स्वस्थ हो सकता है जब हम एक निर्णय लें और खुद को स्वस्थ बनाने के लिए प्रयत्न करें देश को स्वस्थ रखने के लिए हमें चाहिए कि हम प्राचीन पद्धति पर विश्वास रखें और आयुर्वेद के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाएं। आयुर्वेद शरीर को स्वस्थ रखने की ऐसी पद्धति होती है जिसको हम प्राचीन काल से ही इस्तेमाल करते हुए आ रहे हैं जिसका कोई भी साइडइफेक्ट नहीं होता है यह हमारे लिए हमारे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।


 आज देश के लोगों ने ही नहीं बल्कि विदेशों ने भी माना है कि आयुर्वेद एक बड़ी शक्ति है आयुर्वेद की वजह से बड़ी बड़ी गंभीर बीमारियों को ठीक किया जा सकता है हम सभी को आयुर्वेद की दवाइयों का उपयोग करके खुद को स्वस्थ रखना होगा तभी हम अपने परिवार को और अपने देश को स्वस्थ रख पाएंगे हम सभी मैं से कई लोग ऐसे होते हैं जो कई तरह की एलोपैथिक दवाइयों का उपयोग करते हैं और जब भी थोड़ी बहुत समस्या आती है तो भी उन दवाइयों का उपयोग करते हैं जिससे उन दवाइयों के कई साइड इफेक्ट हो जाते हैं और हमें आगे चलकर कई तरह के बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं।


 हमें चाहिए कि हम देश को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग और आयुर्वेद का सहारा लें जिससे हमें कभी भी विकट बीमारियों का सामना करना ही ना पड़े। हमारे भारत देश को स्वस्थ रखने के लिए हमें चाहिए कि हम विशेष रूप से जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें। हमें चाहिए कि हम नियमित व्यायाम करें और शरीर को स्वस्थ रखें दूसरों को भी व्यायाम के प्रति जागरूक करें।


 हमें चाहिए कि हम स्वस्थ भारत अभियान जैसे अभियानों में शामिल हों और  अभियानों का प्रचार करें हमारे भारत देश में कई लोग ऐसे होते हैं जो स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होते इन अभियानों के जरिए सभी को जागरूक करना ही हम सभी का मकसद होना चाहिए। आजकल हम सभी देखते हैं कि देश के नागरिकों को और देश को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं एवं सरकारी हॉस्पिटल भी खोले जा रहे हैं जिससे लोगों को स्वस्थ किया जा सके क्योंकि जब लोग स्वस्थ होंगे तभी देश स्वस्थ होगा।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Healthy india essay in hindi आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पाने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment