Saturday 2 May 2020

स्वतंत्रता दिवस का महत्व पर निबंध Essay on the importance of freedom in hindi

Essay on the importance of freedom in hindi
स्वतंत्रता दिवस का महत्व पर निबंध

हम सभी के जीवन में स्वतंत्रता का बहुत ही महत्व है हम सभी को कई स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से स्वतंत्रता मिली है हम सभी उनके आभारी हैं हमारा भारत देश कुछ समय पहले तक अंग्रेजों का गुलाम था फिर हमें कई स्वतंत्रता सेनानियों के लगातार किए हुए प्रयासों की वजह से स्वतंत्रता मिली।


 स्वतंत्रता का महत्व हम सभी अब समझ रहे हैं जब हम स्वतंत्र नहीं थे तो हम सभी को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था हम आजादी के साथ अपने कार्यों को नहीं कर पाते थे एवं अपनी विचारधारा भी हम सरकार के समक्ष आजादी के साथ नहीं रख पाते थे जब हम अंग्रेजों के गुलाम थे तब हमारे ऊपर कई तरह के अत्याचार किए जाते थे भारत की महिलाओं पर भी कई अत्याचार किए जाते थे उनको प्रताड़ित किया जाता था।


 स्वतंत्रता का महत्व हम सभी आज समझ रहे हैं लेकिन जिन लोगों ने गुलामी झेली थी उनसे अच्छा स्वतंत्रता का महत्व कोई समझ ही नहीं सकता। हमारे जीवन में स्वतंत्रता का बहुत ही महत्व है हमें स्वतंत्रता मिली तो हम सभी सुख चैन से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं स्वतंत्रता मिलने के बाद इसका इसलिए भी महत्व है कि हम अपने विचारों को सरकार और समाज के समक्ष आजादी के साथ रख सकते हैं।


 इसका विशेष रूप से महत्व है स्वतंत्रता का इसलिए भी महत्व है क्योंकि स्वतंत्र होने के बाद हम आजादी के साथ अपनी मर्जी से कोई सा भी कार्य कर सकते हैं हमें बोलने की स्वतंत्रता है किसी भी स्थान विशेष पर घूमने की स्वतंत्रता है। पहले लोग स्वतंत्र पूर्वक घूम भी नहीं पाते थे उनको कई तरह से रोका जाता था स्वतंत्रता का महत्व किसानों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।


 किसान जो आज हमारे भारत देश में पूरी तरह से स्वतंत्र हैं लेकिन जब देश गुलाम था अंग्रेजों का किसानों से ऊंचा लगान भी वसूला जाता था जिस वजह से किसानों की स्थिति काफी बुरी हुई थी हमारे भारत देश की सरकार ने नारी को भी कई तरह के अधिकार दिए हैं आज नारी स्वतंत्र है और पुरुषों के समान उसको अधिकार मिले हैं वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर किसी भी कार्य को कर सकती है वह अपने परिवार के लिए अपने देश के लिए कुछ बड़ा भी कर सकती हैं इसलिए स्वतंत्रता का काफी विशेष महत्व है।


 आज स्वतंत्रता के बाद हम चैन की सांस ले रहे हैं यह सब स्वतंत्रता सेनानियों के किए गए बलिदानों की वजह से ही है हमारे भारत देश में स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र लागू हुआ जिसके अनुसार नागरिकों को कई तरह के अधिकार दिए गए संविधान लागू किया गया उसके अनुसार लोगों को अपना जीवन जीना था हम सभी को स्वतंत्रता मिली साथ में एक सुकून भी मिला है हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ।


 नागरिकों को समानता का अधिकार भी प्राप्त हुआ इसके अलावा शिक्षा का अधिकार भी लोगों को प्राप्त हुआ। अमीर हो या कोई गरीब हो सभी को शिक्षा अनिवार्य की गई आज इन्हीं अधिकारों की वजह से हम सभी एक बहुत ही बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं यदि यह सब अधिकार हमें नहीं मिलते यानी हमें स्वतंत्रता नहीं मिलती तो हमारे देश का विकास नहीं होता अंग्रेज सरकार हमें दिन प्रतिदिन लूटती रहती।


हमारा भारत देश कभी सोने की चिड़िया कहलाता था लेकिन कई ऐसे आक्रमणकारियों ने एवं अंग्रेजो ने हमारे देश को लूट लिया जिस वजह से भारत देश धीरे-धीरे गरीब होता गया लेकिन देश के कई ऐसे अच्छे राजनेताओं ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अब धीरे-धीरे भारत देश तरक्की की ओर आगे बढ़ता जा रहा है यह सब हो रहा है सिर्फ और सिर्फ हमें मिली स्वतंत्रता की वजह से हो रहा है हम सभी के जीवन में स्वतंत्रता का बहुत ही महत्व है।


आज हम अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी शहर में जा सकते हैं विदेशों में भी पढ़ाई के लिए जा सकते हैं गरीब और अमीर का कोई भेदभाव नहीं होता भारत देश को आजादी मिलने से पहले शासन करने वाले लोग गरीबों को कई तरह से प्रताड़ित किया करते थे उनकी बात की वैल्यू बिल्कुल भी नहीं थी लेकिन आज हमारे देश को स्वतंत्रता मिल चुकी है और एक जागरूक नागरिक चाहे वह गरीब हो या अमीर सरकार तक अपनी बात पहुंचा कर अपने लिए न्याय की मांग कर सकता है यह संभव है सिर्फ और सिर्फ हमें मिली स्वतंत्रता की वजह से ही है।


हमें स्वतंत्रता मिली जिसके चलते हमें वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ हम हमारे लिए एक नेता का चयन कर सकते हैं जो हमारे देश के लिए एक अच्छे मुकाम पर पहुंचा सके जो ईमानदार हो, जागरूक हो, कर्मशील हो ऐसे व्यक्ति को हम अपनी मर्जी से वोट देकर देश का नेता बना सकते हैं और देश के विकास में काफी तेजी ला सकते हैं यह सब हुआ सिर्फ इसलिए हुआ कि हमें स्वतंत्रता मिली हम सभी को स्वतंत्रता का महत्व समझना चाहिए और कभी भी ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने भारत देश को स्वतंत्र करवाने के लिए काफी संघर्ष किया और स्वतंत्रता दिलवाई।

 कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भी थे जिन्होंने बलिदान भी दे दिया और अपनी आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ इस स्वतंत्रता को पाने के लिए लड़ते रहे इस स्वतंत्रता का हमको सही उपयोग करना चाहिए और अपने देश को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।


 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें

1 comment: