Sunday 10 May 2020

पर्यावरण अध्ययन का महत्व Essay on importance of environment in hindi

Essay on importance of environment in hindi
पर्यावरण अध्ययन का महत्व

हम सभी के जीवन में पर्यावरण बहुत ही महत्वपूर्ण है पर्यावरण में कई सारी ऐसी चीजें आती हैं जिन्हें हम चारों ओर देख रहे हैं पर्यावरण में पेड़ पौधे, पशु पक्षी, जलवायु, मिट्टी यह सभी आते हैं जो हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन बदलते इस आधुनिक युग में मनुष्य अपने स्वार्थ के कारण इस पर्यावरण को कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचा रहा है।

                

आज हम देखें तो मनुष्य पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई करते हुए नजर आ रहा है आज हम देखें तो मनुष्य कई तरह की आधुनिक वाहन चलाता है जिससे निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण करता है और खुद मनुष्य को तो इससे नुकसान होता ही है पशु पक्षियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण का प्रमुख तत्व जल को भी आज मनुष्य प्रदूषित कर रहा है।


आज मनुष्य ने अपने फायदे के लिए मिट्टी को भी काफी प्रदूषित किया है आज कल के आधुनिक युग में मनुष्य ने कई तरह के रासायनिक खादों का उपयोग करके सिर्फ अपने लालच के चलते भूमि को बंजर सा बना दिया है या काफी नुकसान पहुंचाया है यह बिल्कुल भी सही नहीं है हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए क्योंकि पर्यावरण हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है।


 पर्यावरण हम सभी के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम सभी पर्यावरण में रहकर ऑक्सीजन स्वास लेने के लिए उपयोग करते हैं लेकिन आजकल ऑक्सीजन शुद्ध ना होने की वजह से काफी जरूरी है कि हमें इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और पेड़ पौधों को लगाना चाहिए और पर्यावरण के महत्व को समझना चाहिए। हम सभी को चाहिए कि हम पर्यावरण के महत्व को समझें और जल भूमि जैसे महत्वपूर्ण तत्व को स्वच्छ रखें।


 जल में हानिकारक पदार्थ आदि ना मिलने दें विशेष रूप से स्वच्छता का ध्यान रखें पर्यावरण में उपस्थित जीव जंतु, पशु पक्षी भी पर्यावरण के लिए जरूरी हैं हम सभी ने पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया है हम सभी को जीव जंतु, पशु पक्षियों के महत्व को समझना चाहिए और उन्हें किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए जिस तरह से पर्यावरण के लिए हम जरूरी हैं प्रत्येक जीव जंतु पर्यावरण के लिए जरूरी है।


 हमें चाहिए कि हम पर्यावरण को महत्व देते हुए पेड़ पौधे लगाएं यदि हर एक व्यक्ति पेड़ पौधे लगाने के प्रति जागरूक होता है तो पर्यावरण को हम स्वच्छ बना सकते हैं और अपने पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।आज हम सभी पर्यावरण से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं जिस वातावरण में जिस शुद्ध वायु में हमें रहना चाहिए उसकी बजाय हम आजकल वाहनों से निकलने बाली अशुद्ध वायु में रह रहे हैं जिसका यह प्रभाव हो रहा है कि कई तरह की बीमारियों से हम घिरे हुए हैं।


 भले ही विज्ञान के इस आधुनिक युग में पूरी दुनिया प्रगति कर रही है लेकिन हम अपने वातावरण से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं यह बिल्कुल भी सही नहीं है हमें पर्यावरण के महत्व को समझना चाहिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम पर्यावरण के बारे में विशेष रूप से विचार करें क्योंकि पर्यावरण हमारा घर है जिस पत्थर या मिट्टी के घर में हम रहते हैं वह घर तो केवल दिखाती होता है लेकिन हमारा असली घर पर्यावरण होता है जिसका हमें विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए।


 यदि हम पर्यावरण के महत्व को ना समझ कर पर्यावरण का विशेष रूप से ख्याल नहीं रखेंगे पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास नहीं करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब पर्यावरण को प्रदूषित या नुकसान पहुंचाने की वजह से हम पर काफी संकट आएगा कई बड़े-बड़े विज्ञानिको ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की बात कही है और बताया भी है कि अगर हमने जल्द से जल्द इस और कुछ खास कदम नहीं उठाए तो हमारा काफी नुकसान हो सकता है।


 हम कई तरह की व्याधि कुछ खास कदम नहीं उठाए तो हमारा काफी नुकसान हो सकता है हम आने वाले समय में कई तरह की बड़ी समस्याओं में आ सकते हैं कई वैज्ञानिकों ने तो ऐसा भी कहा है कि हो सकता है आने वाले समय में हम पृथ्वी पर रह ना सके हमें किसी दूसरे ग्रह पर रहने के लिए जाना पड़े इस बारे में सोचकर हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए और अपने देश के लिए, अपने समाज के लिए, अपने परिवार के लिए यह सब करना चाहिए।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा मुझे जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment