Saturday 9 April 2022

महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा निबंध women's safety essay in hindi

Essay on mahilaon ki suraksha in hindi




महिला सुरक्षा क्या है?

हमारा भारत देश एक बहुत बड़ा देश है जिसमें काफी समय पहले से ही नारी को सम्मान दिया जाता है। नारी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयत्न किया जाता है, नारी को लक्ष्मी का स्वरूप समझा जाता है क्योंकि नारी हमारी माता भी होती है, बहन भी होती है। नारी हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारे भारत देश की सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है।

यह सभी नारी सुरक्षा को बढ़ावा देने वाले कदम तभी कार्यगर सिद्ध हो सकते हैं। जब हर एक इंसान नारी को सम्मान दें, नारी के प्रति अपने कर्तव्य को निभाए और नारी की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे जब भी कभी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा हो तो हर एक इंसान का कर्तव्य है कि वह महिला सुरक्षा के लिए अपने कदम उठाए महिलाओं की सुरक्षा करना हर एक इंसान का कर्तव्य है।

आज हम देखें कि कई सारे लोग नारी को कु दृष्टि से देखते हैं और उन पर कई तरह के अत्याचार करते हैं जैसे कि घरेलू अत्याचार, दहेज प्रथा के नाम पर अत्याचार या प्रताड़ित करना, बलात्कार करना आदि इन सभी अत्याचारों की वजह से नारी की स्थिति काफी बुरी देखी जा रही है। नारी जो देवी मां लक्ष्मी का औतार मानी जाती है इस तरह के अत्याचार वास्तव में हम सभी के लिए बहुत ही बुरी बात है।

 हम सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए और घरों में नारी को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए चाहे वह नारी किसी भी रूप में क्यों ना हो किसी भी पराई स्त्री के साथ बलात्कार जैसे गंभीर अपराध नहीं करना चाहिए। नारी कोई भी हो उनको किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं करना चाहिए, नारी को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

हमें नारी सुरक्षा की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। आज हम देख रहे हैं हमारे भारत देश में नारी सुरक्षित गई है नारी यदि रात के समय घर से बाहर निकलती हैं तो यह उसके लिए काफी खतरनाक होता है यह सब केवल ऐसे लोगों की वजह से होता है जो नारी को कुछ भी नहीं समझते हैं उनको सम्मान नहीं देते हैं।

पुराने समय की कुछ कुप्रथाएं जैसे कि सती प्रथा, बाल विवाह प्रथा, दहेज प्रथा आदि ने नारी पर कई तरह के जरिए नारी पर कई तरह के अत्याचार हुए हैं। आजकल के जमाने में भी इनमें से कुछ प्रथाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है दहेज प्रथा की वजह से आज कई सारे लोग दहेज मांगने से नहीं चूकते भले ही उन लोगों के पास कितनी धन संपत्ति क्यों ना हो लेकिन दहेज उनके लिए एक फैशन सा बन चुका है।

 वह दहेज मांगने से पीछे नहीं हटते इस तरह से नारी सुरक्षित नहीं रहती है यहां तक कि विवाह के पश्चात भी नारी को कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है जिससे वह अपने मां-बाप से दहेज मांगे जिस पति को नारी की सुरक्षा करना चाहिए वही पति नारी को कई तरह से प्रताड़ित करता है आज नारी घर में भी सुरक्षित नहीं रह गई है।

इसके अलावा आज हम देखते हैं कि टीवी चैनलों पर कई तरह के अश्लील प्रोग्राम भी दिखाए जाते हैं, कई तरह की अश्लील फिल्में भी दिखाई जाती हैं जिनकी वजह से आजकल के नव युवकों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और वह नारी के साथ बलात्कार करने से भी नहीं चूकते इस तरह से नारी आज के समाज में सुरक्षित नहीं रह गई है।

 आजकल के युवक जैसे जैसे फिल्मों में देखते हैं वैसा ही करने लगते हैं यहां तक कि आजकल की युग में नारी ही नारी की दुश्मन बनती जा रही हैं कई जगह ऐसा देखा गया है विवाह करके नारी जिस घर में बहू बनकर आती है वहां पर महिलाओं के द्वारा उस पर कई तरह के अत्याचार भी किए जाते हैं इस तरह से हम कह सकते हैं की महिलाओं से भी महिला सुरक्षित नहीं है।

महिलाओं की सुरक्षा के उपाय

सरकार महिला सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है लेकिन जब तक कोई व्यक्ति इस और जागरूक नहीं होता तब तक सरकार के इन सुरक्षा के कदमों से कुछ नहीं हो सकता। हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है तभी हम महिलाओं को सुरक्षित कर सकते हैं और अपने भारत देश को आगे बढ़ा सकते हैं।

हमें चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और बच्चों को अच्छे संस्कार दें, खुद भी महिलाओं की इज्जत करें, महिलाओं को देवी स्वरूपा समझें।

महिलाओं को बिल्कुल भी कमजोर न समझें और उनके प्रति अच्छा बर्ताव करें तभी हम महिलाओं को सुरक्षित रख पाएंगे।

 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें यदि आपको इस आर्टिकल में कुछ भी गलत लगा हो तो हमें जरूर बताएं हम इस आर्टिकल को पुनः अपडेट करेंगे।

0 comments:

Post a Comment