Thursday 16 April 2020

साहस ही सफलता है पर निबंध sahas hi safalta hai essay in hindi

साहस ही सफलता है पर निबंध

दोस्तों नमस्कार आज हम आपके लिए लाए हैं साहस ही सफलता है पर मेरे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस निबंध साहस ही सफलता है।

 वास्तव में यह बात पूरी तरह से सत्य है साहस ही सफलता होती है यदि हम जीवन में एक बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं तो जीवन में हमारे अंदर साहस होना बहुत ही जरूरी है जिसके भीतर भी साहस होता है वह सफल जरूर होता है।साहस के बगैर सफलता मिलना असंभव है आज हमें कई तरह के उदाहरण देखने को मिलते हैं जिससे यह साबित होता है कि साहस ही सफलता है।

 देश के एक बड़े बिजनेसमैन रिलायंस कंपनी की जिन्होंने शुरुआत की थी। धीरूभाई अंबानी जो आज भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी कंपनी रिलायंस आज एक बहुत ही प्रसिद्ध कंपनी है जो उनके बच्चे संभालते हैं। धीरूभाई अंबानी पेट्रोल पंप पर ₹500 की नौकरी किया करते थे।

वह एक सफल इंसान बनना चाहते थे वो एक साहसी व्यक्ति थे उन्होंने जब सफलता के लिए कार्य करना शुरू किया तो कई तरह की परेशानियां उनको जीवन में आई और आखिर में उन्हें एक बड़ी सफलता मिली। अपने साहस के दम पर आज धीरूभाई अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

 एमडीएस कंपनी के मालिक धर्मपाल जी जिन्होंने केवल 15 साल की उम्र में ही 50 काम छोड़ दिए थे और काफी मेहनत करने के बाद आखिर उन्हें बड़ी सफलता मिली। जीवन में कई ऐसे मौके भी आए जब उन्हें साहस की जरूरत पड़ी यदि वह जीवन में साहस से काम नहीं लेते तो सफलता उन्हें कभी भी नहीं मिलती लेकिन धर्मपाल जी ने अपने साहस के जरिए एक बड़ी सफलता प्राप्त की।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जोकि किसी पहचान के मोहताज नहीं है आज भले ही सुपरस्टार हो लेकिन कुछ सालों पहले वह एक साधारण से इंसान थे उन्होंने जब सुपरस्टार बनने की कोशिश की थी तब उन्हें उनकी आवाज और लंबे कद की वजह से काम नहीं मिलता था लेकिन उन्होंने जीवन में संघर्ष किया, उनकी कई फिल्में फ्लॉप रही लेकिन उन्होंने हमेशा साहस से कार्य किया और आखिर में उन्हें बड़ी सफलता मिली और आज अमिताभ बच्चन हर भारतीय के दिल में राज करते हैं।

 अगर वह अपने कुछ पलों में साहस नहीं करते तो वास्तव में वह जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते। भारत देश के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी  जिसको  दुनिया का हर एक इंसान जानता है वह भी काफी साहसी हैं  यदि वह भी अपने जीवन में साहस से डिसीजन नहीं लेते  तो सफलता उन्हें भी नहीं मिलती।

 कई ऐसे पल उनके जीवन में आए जो उन्हें जीवन में आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे लेकिन साहस उनके पास था उन्होंने अपने जीवन में मिल रही असफलताओं को अपने साहस के जरिए  सफलता में बदल दिया। इन सभी महान लोगों से हमें समझने की जरूरत है कि इस साहस ही सफलता है यदि आपके पास साहस नहीं है तो सफलता आपसे कोसों दूर है।

 आप किसी कार्य में सफल होना चाहते हैं तो आपके पास ज्ञान कितना भी क्यों ना हो जब तक आपके पास साहस नहीं है आप सफल नहीं हो पाओगे क्योंकि साहस और सफलता का एक दूसरे से काफी नाता है हर साहसी व्यक्ति सफल जरूर होता है।

यदि आपको मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें कमेंट करके जरूर बताएं हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

1 comment: