Tuesday 28 April 2020

जीवन अनमोल है पर निबंध jeevan anmol hai essay in hindi

जीवन अनमोल है पर निबंध

जीवन अनमोल है यह वास्तव में कुछ ऐसे शब्द हैं जिनको यदि एक इंसान अपने जीवन में समझ जाए तो वह अपने जीवन में कुछ ऐसा बड़ा करें जिससे वह इस पूरी दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण इंसान बन सकता है जिसने भी अपने जीवन को अनमोल समझा है उसने कुछ बड़ा ही किया है।

                

 आज हम देखें तो इस प्रकृति में कई तरह के जीव जंतु हैं मनुष्य, पशु पक्षी कई तरह के जानवर आदि ए सभी प्रकृति का एक हिस्सा है और हर एक काफी महत्वपूर्ण भी है इन सभी जानवरों, पशु पक्षियों एवं प्रत्येक जीव में से मनुष्य काफी महत्वपूर्ण है मनुष्य का जीवन एक अनमोल है इसका मूल कोई भी नहीं लगा सकता ईश्वर ने मनुष्य को दो हाथ, दो पैर, दो आंखें, एक नाक और मुंह ए सभी दिए हैं ईश्वर ने मनुष्य को सबसे ऊपर दिमागी शक्ति भी दी है जिसके जरिए मनुष्य असंभव को भी संभव करके दिखा सकता है।


 दुनिया में यह मनुष्य ने साबित भी करके दिखा दिया है मनुष्य का जीवन अनमोल है यदि कोई मनुष्य की कीमत की बात करता है तो उससे मूर्ख व्यक्ति तो कोई हो ही नहीं सकता क्योंकि मनुष्य अनमोल होता है वह अपने जीवन में बहुत कुछ कर सकता है दुनिया का कोई भी मनुष्य कमजोर नहीं है वह सर्वशक्तिमान है बस कमी यही है कि हम में से कई सारे लोग अपने आप को अनमोल नहीं समझते,अपने जीवन को अनमोल नहीं समझते।


ईश्वर ने जो हमें जीवन दिया है वह इसलिए दिया है कि हम इस प्रकृति के लिए दूसरों के लिए कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें अपने जीवन को अनमोल समझते हुए कुछ बड़ा करके हम इस जीवन को बताएं यदि आप इस जीवन में केवल अपने स्वार्थ के लिए जी रहे हैं और अपना समय व्यर्थ के कार्यों में गवा रहे हैं तो यह आपके लिए काफी बुरा है क्योंकि जीवन अनमोल होता है।


 मनुष्य को बड़ी ही मुश्किल से यह जीवन प्राप्त होता है इस जीवन में मनुष्य का कर्तव्य है कि अपने जीवन को अनमोल समझते हुए कुछ अच्छा इस जीवन में करें। कई सारे लोग हैं जिन्होंने अपने जीवन को अनमोल समझा है और अपने जीवन में कुछ ऐसा करके दिखाया है कि वह आज सफलता के शिखर पर हैं।


इस जीवन को अनमोल समझे अपने जीवन को व्यर्थ ना गवाएं हमेशा कुछ अच्छा बड़ा सोचें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें आप यदि किसी कार्य को करने की कोशिश करते हैं तो आप सफल जरूर होते हैं क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती आप सफलता की बुलंदियों को छू सकते हैं। मनुष्य को अपने जीवन में कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए अपने समाज के लिए, अपने परिवार वालों के लिए और अपने देश के लिए कुछ ना कुछ बड़ा करते रहना चाहिए।


 अपने इस अनमोल जीवन में मनुष्य को चाहिए कि वह कई तरह की कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करें इसके लिए कई तरह का प्रचार प्रसार करें। मनुष्य को चाहिए कि वह अपने जीवन में सामाजिक जागरूकता के लिए कई तरह के प्रयास करें अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए कई ऐसे कार्य करें जो काफी महत्वपूर्ण हो। अपने देश के लिए जिए और अपने इस अनमोल जीवन में देश पर आ रही विपत्ति को दूर करने के लिए प्रयास वह जरूर करें और हर संभव प्रयत्न करें।


 यही एक मनुष्य का कर्तव्य है अपने अनमोल जीवन में मनुष्य अगर कार्य अच्छा करता है तो उसे उसका परिणाम जरूर मिलता है कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने इस अनमोल जीवन के महत्व को समझते हुए कई तरह के ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें उनके कार्यों की वजह से आज भी याद किया जाता है कई तरह के स्वतंत्रता सेनानी जिनको हम आज भी नहीं भूलते उनको याद करते रहते हैं क्योंकि उन्होंने अपने अनमोल जीवन में कुछ ऐसा किया है स्वतंत्रता के लिए काफी प्रयास किया है जिससे हमारे जीवन में काफी बदलाव आया।



 हम आज सही तरह से अपने जीवन को गुजार पा रहे हैं ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन को अनमोल बनाते हुए काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं इसके लिए हम सभी उनके आभारी हैं हमें भी अपने जीवन के महत्व को को समझते हुए अपने जीवन को अनमोल समझते हुए अपने कार्य को करना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।


 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment