Monday 27 April 2020

किताबों का महत्व पर निबंध Importance of books essay in hindi

importance of books essay in hindi
किताबों का महत्व पर निबंध

हम सबके जीवन में किताबों का बहुत ही महत्व है किताबें ही हैं जो हमको बहुत कुछ सिखाती हैं हमें हंसाती हैं और रुलाती हैं हमें ज्ञानवान बनाती हैं और हमको इतनी सोचने समझने की क्षमता प्रदान करती हैं कि हम जीवन में आगे बढ़ते चले जाते हैं और सही गलत का फैसला ले पाते हैं।

                                             


 वास्तव में मनुष्य के जीवन में किताबों का बहुत ही महत्व है किताबे दोस्त भी होती हैं और किताबे गुरु भी होती हैं जब भी हम अकेले पड़ जाते हैं तो किताबे ही हमारी मदद करती हैं।कई तरह की किताबों में कई मनोरंजक कहानियां, चुटकुले, ज्ञानवर्धक बातें होती हैं जो बातें पढ़ कर किताबें हमारा मनोरंजन एक दोस्त की तरह करती हैं। जीवन में हम ऐसी विकट परिस्थिति में फंस जाते हैं कि वहां से निकलना हमें लगभग नामुमकिन लगता है ऐसी परिस्थिति में किताबें ही होती हैं जो हमें उन परिस्थितियों से निकाल लेती हैं और हमें आगे बढ़ाती हैं।


 मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो हमेशा से ही सीखता आया है बिना सीखे हम कुछ भी बड़ा जल्दी नहीं कर सकते हमें अपना माइन्ड तेजी से चलाने के लिए किताबों का सहारा लेना पड़ता है क्योंकि किताबों में वह सब नॉलेज होता है किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन का अनुभव होता है जिसने उस क्षेत्र में परिश्रम करके अपनी परेशानियों का हल ढूंढा है।


किताबें हमें असफलता से सफलता की ओर ले जाती हैं कई बार हम कार्य करते हैं तो उसमें हम बार-बार लगातार असफल होते जाते हैं लेकिन जब हम किसी ज्ञानवान पुरुष के द्वारा लिखी कोई किताब पढ़ते हैं तो हमें अपने कार्य क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है शिक्षा का अनुभव होता है और हम अपने कार्य में सफल होते चले जाते हैं हम सभी के जीवन में इतिहास का भी काफी महत्व रहा है लेकिन इतिहास के बारे में जानकारी हमें किताबों के माध्यमों से ही प्राप्त होती है।


 कई तरह की इतिहासकारों ने किताबों में ही इतिहास लिखे हैं जिनको हम पढ़ते हैं और प्राचीन मंत्र के क्रियाकलापों से बहुत कुछ सीख कर हम ज्ञानवान बनते हैं इन सभी क्षेत्रों के अलावा एक ऐसा क्षेत्र भी है जो हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण है हम जब भी किसी बीमारी से पीड़ित होते हैं तो हमें उसके इलाज के बारे में जानकारी होना जरूरी है यह सब ज्ञान की बातें रोगों से मुक्ति की जानकारी हमें पुस्तकें ही प्रदान करती हैं जो हमारे जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं।


 हम सभी को किताबों के महत्व के बारे में समझना चाहिए और हमेशा दूसरों को भी किताबों के महत्व के बारे में जानकारी जरूर देनी चाहिए क्योंकि इससे अच्छा दोस्त हमारा कोई हो ही नहीं सकता। हो सकता है कि हमें किसी समस्या के निवारण के लिए किसी की मदद की जरूरत है  लेकिन हमारे ऐसे वक्त में कोई भी व्यक्ति हमारी मदद नहीं कर पा रहा हो  तो किताबों से अच्छा मित्र हमारा कोई हो ही नहीं सकता  किताबें हर समय हर जगह हमारी मदद कर सकती हैं,  हमें दुखों से मुक्त कर सकती हैं,  जीवन में आ रही बड़ी-बड़ी समस्याओं से किताबे हमें निकाल सकती हैं, किताबें बिना बोले ही सब कुछ बोल जाती हैं और हमारी हर समस्या का निवारण किताबें ही कर जाती हैं इसीलिए हम सभी के जीवन में किताबों का विशेष रूप से महत्व है।


 दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment