Wednesday 28 August 2019

कामकाजी महिला पर निबंध kamkaji mahila essay in hindi

 kamkaji mahila essay in hindi

कामकाजी महिला पर लिखा गया हमारा आज का निबंध काफी महत्वपूर्ण है चलिए हम पढ़ते हैं कामकाजी महिला पर लिखित निबंध।

                                                    
                                                          kamkaji mahila essay in hindi

हमारा भारत देश एक बहुत बड़ा देश है भारत देश में आज कल की कामकाजी महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है कामकाजी महिलाओं पर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं उन पर खाना बनाने, बर्तन साफ करने एवं झाड़ू लगाने एवं घर के अन्य कार्य करने की जिम्मेदारी होती है साथ में घर का काम करने के अलावा कई महिलाएं बाहर का कामकाज भी करती हैं।

वह किसी कार्यालय में अन्य महिलाओं एवं पुरुषों के साथ कार्य करती हैं और सुबह से श्याम तक उस ऑफिस में कार्य करके शाम को जब ऑफिस से थकी हारी घर आती हैं तो उन्हें फिर से अपने घरेलू कामकाज करना होते हैं, उन पर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं, वह अपने बच्चों को संभालती हैं, सुबह जल्दी तैयार करके उनको स्कूल भेजती हैं उनका एवं पति का टिफिन तैयार करती हैं और शाम को भी सही वक्त पर खाना बनाती हैं और घर का अपना अन्य कार्य करती हैं।

यदि कामकाजी महिलाएं यह कार्य समय पर नहीं कर पाती तो उन्हें घर के परिवार के सदस्यों द्वारा कई तरह से प्रताड़ना दी जाती है यह बिल्कुल भी सही नहीं है। घर की महिलाएं भले ही पूरा घर का काम भी करती हैं फिर भी वह अपने निर्णय लेने में पूरी तरह से आजाद नहीं होती पति एवं परिवार के सदस्य उनका निर्णय लेते हैं यही दशा है आज भारतीय नारी की कई महिलाएं जॉब करती हैं, तो कुछ महिलाएं बिजनेस भी करती हैं कुछ कामकाजी महिलाएं ऐसी होती हैं जो घर पर काम करने के लिए नौकरानी या नौकर रख देती हैं और बाहर यानी अपने कार्यालय का कार्य करती हैं।

  कई बार घर के नौकर या नौकरानी सही तरह से कार्य नहीं करते और कामकाजी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है पुरुष ज्यादातर केवल बाहर का यानी अपने कार्यालय का ही कार्य करते हैं। ज्यादातर पुरुष महिलाओं के साथ घरेलू कार्यों में अपना हाथ नहीं बताते हैं लेकिन महिलाओं को आज के इस आधुनिक युग में घर का घरेलू कार्य करना पड़ता है और अपने ऑफिस का कार्य भी करना पड़ता है जिससे उनके पास अपने लिए समय ही नहीं बचता।

घर पर यदि कोई मेहमान आ जाता है तो बेचारी वो महिला जिसके पास समय ही नहीं होता वह बेवजह ही अपनी समस्याएं छुपा लेती है और मुस्कुरा कर उनका स्वागत करती है ऐसी निम्न वर्गीय एवं मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है यदि कोई औरत घर के काम के अलावा बाहर का काम भी करती हैं तो उनके परिवार वालों को भी चाहिए कि घर के कामकाज में उनको सहयोग प्रदान करें जिससे महिला पर कामकाज का बोझ ना हो और वह सरलता पूर्वक अपने काम को कर सकें।

कई जगह ऐसा भी देखने को मिलता है कि किसी कार्यालय में नारी के साथ बदसलूकी की जाती है नारी का शोषण किया जाता है यह बिल्कुल भी सही नहीं है नारी जो देवी का अवतार मानी जाती है वह सुबह जाग कर अपने बच्चों, परिवार वालों के लिए कामकाज करती है। दोपहर में वह ऑफिस का कार्य करती है और शाम को फिर से वह अपने पूरे परिवार के लिए कार्य करती है उनके लिए भोजन बनाती है, घर की साफ सफाई करती है और यदि बाहर उसके साथ कुछ गलत होता है तो यह हमारी भारतीय नारी पर अत्याचार है।

हमें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए ऑफिसों में तो चलो दूर की बात है कई जगह पर तो ऐसा भी देखने को मिलता है कि एक महिला घर का एवं बाहर का दोनों जगह का कार्य संभालती है फिर भी घर के सदस्यों द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाता है उनको कई तरह से परेशान किया जाता है बेचारी महिला कुछ करती नहीं और उनके अत्याचार सहती रहती है। हम सभी को इस और आवाज उठानी चाहिए और महिलाओं पर बिल्कुल भी अत्याचार नहीं करना चाहिए, महिलाओं का सम्मान करना चाहिए सम्मान की दृष्टि से उन्हें देखना चाहिए।

दोस्तो हमारे द्वारा लिखा कामकाजी महिलाओं पर निबंध आपको कैसा लगा कुछ भी गलत लगा हो तो कृपया कर हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम अपने आर्टिकल में सुधार जरूर लाएंगे।

1 comment: