Tuesday 20 August 2019

वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर निबंध Essay on vartman shiksha pranali in hindi

 Essay on vartman shiksha pranali in hindi

दोस्तों नमस्कार आज हम आपके लिए लाए हैं वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर हमारे द्वारा लिखित यह आर्टिकल Essay on vartman shiksha pranali in hindi चलिए अब हम आगे पड़ेंगे इस निबंध को।


हम सभी के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है शिक्षा के जरिए हम ज्ञानवान बनके जीवन में आगे बढ़ते हैं, जीवन में सही गलत को समझते हैं और हमारे ऊपर हो रहे अत्याचारों का हम विरोध कर पाते हैं साथ में शिक्षा के जरिए ही हम अपने अधिकारों को पहचान कर जीवन में एक सफल नागरिक बनते हैं।

वास्तव में हर एक लड़का एवं लड़की के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। कहते हैं कि शिक्षा के बगैर मनुष्य पशु के समान होता है वास्तव में यह सही है क्योंकि शिक्षा हमें जीने लायक एवं अच्छा इंसान बनाती है। प्राचीन काल से ही शिक्षा का विशेष महत्व हमारे देश में रहा है और यह महत्व आज के वर्तमान युग में भी जारी रहा है. आज भी हम देखते हैं कि शिक्षा के महत्व को देखते हुए कई जगह स्कूल कॉलेज खोले गए हैं और सरकार भी शिक्षा के लिए विशेष प्रयत्न कर रही है।

वर्तमान शिक्षा प्रणाली और गुरुकुल की शिक्षा प्रणाली

आज हम देखे तो कई प्राचीन ग्रंथ पढ़ने पर हमें पता चलता है कि प्राचीन गुरुकुल की शिक्षा प्रणाली बहुत ही बेहतरीन हुआ करती थी पहले चाहे किसी का भी बच्चा हो, चाहे वह गरीब हो, चाहे अमीर हो उसे जंगलों में ऋषि मुनियों के यहां पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाना पड़ता था। ऋषि-मुनियों के यहां पर विद्यार्थियों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता था चाहे वह कोई गरीब का लड़का हो या अमीर का गुरुकुल में हर कोई एक समान था।

गुरुकुल में विद्यार्थी भिक्षा मांग कर अपनी जीविका चलाते थे। गुरुओं का प्रमुख उद्देश्य यही होता था कि एक विद्यार्थी शारीरिक, मानसिक रूप से ठीक हो एवं विद्यार्थी को नैतिक शिक्षा का ज्ञान हो उन्हें तीर कमान चलाना भी सिखाते थे और अपने देश की संस्कृति आदि का ज्ञान कराना ऋषि मुनियों का प्रमुख उद्देश्य था। जिससे विद्यार्थी को नैतिक ज्ञान हो और वह जीवन में एक अच्छा इंसान बन के जीवन में आगे बढ़ सके।

लेकिन आजकल के इस वर्तमान शिक्षा में काफी अंतर देखने को मिलता है पहले जहां गुरु नैतिक ज्ञान की ओर विशेष ध्यान देते थे आजकल स्कूल, कॉलेजों में  नैतिक ज्ञान की ओर विशेष ध्यान ना देकर मशीन, किताब एवं विज्ञान की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है जिसकी वजह से विद्यार्थी केवल यही समझता है कि शायद शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य मशीन, विज्ञान सीखकर इस वैज्ञानिक युग में धन कमाना ही है इस तरह की विद्यार्थी की सोच उसको एक अच्छा इंसान बनने नहीं देती हैं।

आजकल के इस वर्तमान युग में वर्तमान शिक्षा प्रणाली में जरूरी है कि शिक्षा प्रणाली में नैतिक ज्ञान को विशेष महत्व दिया जाए। एक इंसान को सख्त ईमानदारी के साथ जीवन में एक अच्छा इंसान बनने की सलाह दी जाए तभी वास्तव में शिक्षा का उद्देश्य पूरा हो सकता है। पहले देखा जाता था कि एक विद्यार्थी अपने गुरु को सबसे बढ़कर समझता था वह गुरु के चरणों में ही शिक्षा ग्रहण करता था और कई नैतिक गुण सीखकर जीवन में एक अच्छा और सफल इंसान बनता था।

लेकिन आजकल कई जगह ऐसा देखने को मिलता है कि कई विद्यार्थी गुरु को महत्व नहीं देते वह गुरुओं को पहले की तरह मान सम्मान नहीं देते जिस वजह से समाज में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। लोग धीरे-धीरे अपने संस्कार भूलते जा रहे हैं। इस वर्तमान शिक्षा प्रणाली के युग में लोग केवल मॉडर्न जिंदगी जीना अपना प्रमुख कर्तव्य समझते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं।

सभी लोगों को समझने की जरूरत है और इस वर्तमान शिक्षा प्रणाली में यदि थोड़ा बदलाव हो सके तो बदलाव लाने की जरूरत है जिससे लोग नेतिक ज्ञान की शिक्षा प्राप्त कर सकें और कई अच्छे गुण उनके भीतर प्रवाहित कर सकें।

आजकल हम देखते हैं कि बच्चे स्कूल या कॉलेज से आकर टीवी या इंटरनेट से अपना टाइम पास करते हैं इस तरह से वह केवल अपना समय बर्बाद करते हैं। पहले बच्चे मनोरंजन के लिए सिल्कून किया करते थे जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास होता था लेकिन आज टीवी एवं मोबाइल उनके मनोरंजन का साधन बनता जा रहा है जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बच्चों का समय नष्ट होता जाता है लेकिन पहले ऐसा नहीं था पहले बच्चों को गुरुकुल में जाकर ऋषि मुनियों के द्वारा शिक्षा ग्रहण करना होती थी वास्तव में वर्तमान शिक्षा प्रणाली और गुरुकुल की शिक्षा प्रणाली में काफी अंतर है। गुरुकुल की शिक्षा प्रणाली वर्तमान शिक्षा प्रणाली से काफी अच्छी थी आजकल केवल मशीनरी ज्ञान को ही पहले प्राथमिकता दी जाती है।

दोस्तों हमें बताएं कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध Essay on vartman shiksha pranali in hindi यदि आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment