Friday 8 March 2019

तुरई की सब्जी कैसे बनाते हैं Turai ki sabzi recipe in hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सभी,दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल Turai ki sabzi recipe in hindi तोरई की सब्जी कैसे बनाते हैं तो जानते हैं तुरई की सब्जी के बारे में तोरई जिस कई जगह पर गिलकी भी कहते हैं तुरई की सब्जी को हम गर्मियों के टाइम पर अधिकतर बनाते हैं और बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो तोरई की सब्जी खाना बिल्कुल ही पसंद नहीं करते वह लोग कहते हैं कि तोरई की सब्जी में कोई स्वाद नहीं होता यह उनकी गलत सोच है वैसे तो तुरई की बहुत सी तरह की सब्जियां बनाई जाती है लेकिन यहां पर हम सिंपल सब्जी की बात कर रहे हैं जो ना ही सुखी हो और ना ही ज्यादा ग्रेवी मैं डूबी हो।
 Image source  -  https://www.jennieo.com                           
तुरई दो प्रकार की होती है यह तो धारियों वाली और दूसरी चिकनी वाली हम यहां पर चटनी तोरई की सब्जी बनाने की बात कर रहे हैं तुरई की सब्जी मैं कब मसालों का इस्तेमाल किया जाता है ताजी और हरी तोराई हो तभी आप इस सब्जी का स्वाद अच्छे ले सकते हो जिससे उसका स्वाद अच्छा आएगा, रखी सब्जी का स्वाद अच्छा नहीं लगता है सब्जी अच्छी नहीं बनती जो आप सब्ज़ियों को आज लेकर रख लोगे और कल बनाओगे, हमें हमेशा ताजी सब्जी हीं बनानी चाहिए तो चलिए जानते हैं Turai ki sabzi recipe in hindi तोरई की सब्जी बनाना।

आवश्यक सामग्री
तोरई                 -            200 ग्राम
घी                      -           1 बड़ा चम्मच
जीरा पाउडर         -        1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर        -        1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर      -    एक छोटी चम्मच
धनिया पाउडर      -       एक छोटी चम्मच
नमक               -          स्वादानुसार
नींबू का रस     -          1/2
टमाटर           -              1 बारीक कटा हुआ
प्याज           -              1 बारीक कटी हुई
लहसुन           -              बारीक कटा हुआ

तुरई की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले आप तोरई को अच्छे से धो लें और  छिल कर उसे काट लें उसके बाद कड़ाई को गैस पर रखे उसमें एक चम्मच घी डालने घी गर्म होने पर बाद जीरा और लहसुन ,प्याज डालकर थोड़ी देर तक चम्मच से हिलाते रहें मसाला तलने के बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर डालकर चम्मच से थोड़ी देर तक हिलाते रहे फिर उसने तोरई डालें।

तुरई को अच्छे से मिलाकर उसमें नमक डालें और थोड़ा सा पानी डालकर उसे ढक दें 5 मिनट के बाद आपकी तोरई की सब्जी बन जाएगी और उसमें गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें और तोरई की सब्जी में नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें और तोरई की सब्जी को अपनी फैमिली के साथ मिलकर पराठे या घी से लगी रोटी के साथ खाएं।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल Turai ki sabzi recipe in hindi आपको पसंद आया हो तो इसे Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंट कर जरिये बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा आप चाहें इसी तरह के नए नए आर्टिकल को अपने ईमेल पर पाना तो हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment