Thursday 14 February 2019

Nagrik ke kartavya essay in hindi नागरिक के कर्तव्य पर निबंध

Nagrik ke kartavya essay in hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल नागरिक के कर्तव्य पर निबंध आप सभी के लिए काफी अच्छी जानकारी देगा और स्कूल कॉलेज के बच्चों के लिए परीक्षा के समय यहां से जानकारी ले सकते हैं और अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल Nagrik ke kartavya essay in hindi को।

                                                 
                                   

देखा जाए तो सभी नागरिक कर्तव्य का पालन करते हैं लेकिन कर्तव्य का पालन करना सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि देश का, अपनी धरती माता का सब का पालन करना ही नागरिक के कर्तव्य होते हैं। हम जब सभी मिल जुल कर रहते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति के काम आ सके तो वह हमारा कर्तव्य है कि हमने हमारे देश के लिए कुछ किया है। हमारे भारत देश को नागरिकों की जरूरत पड़े तो हमेशा धरती मां के लिए भारत मां के लिए तत्पर खड़े रहना चाहिए वही सच्चा नागरिक होता है और कानून का भी पालन करें हमारे संविधान जो चलाए गए हैं उनके नियमों का पालन करें और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से पालन करे वही कर्तव्य पूर्ण नागरिक होता है।

नागरिक होना सिर्फ अपनी रक्षा करना ही नहीं बल्कि अपने परिवार वालों की रक्षा करना, आस पड़ोस के लोगों की मुसीबत के समय उनकी काम में आना, अपने गांव की रक्षा करना, शहर वालों की रक्षा करना और जिस धरती पर हमने जन्म लिया है उस धरती मां की रक्षा करना, हमसे बड़ों का सम्मान करना और अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करना, कानून का सम्मान करना और जरूरत पड़ने पर अपने देश के काम आना ही कर्तव्य पूर्ण नागरिक होता है।

देश का जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य

हमारे देश को हमारी जरूरत पड़ने पर हमें तैयार रहना चाहिए।

देश के कानून, अधिकारों का पालन करना चाहिए।

हमें लोगों को सही राह दिखाने की सीख देना चाहिए।

हमें हमारे राष्ट्रीय तिरंगा का सम्मान करना चाहिए।

हमें हमारी राष्ट्रीय धरोहर की हमेशा रक्षा करना चाहिए।

हमें हमेशा हमारे देश में चल रहे नियमों का पालन करना चाहिए।

हमें हमारे सरकारी काम हमेशा सही समय पर पूरा करना चाहिए।

सरकारी कार्यों में हमें तैयार खड़ा रहना चाहिए और हमारे मकानों का जो टैक्स लगता है उसका भुगतान सही समय पर कर देना चाहिए।

दोस्तों हमें कमेंट्स के जरिए बताइए कि आपको हमारा आर्टिकल Nagrik ke kartavya essay in hindi कैसा लगा इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें और हमारा फेसबुक पेज लाइक करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment