Saturday 6 October 2018

पर्यावरण की सुरक्षा पर निबंध Paryavaran ki raksha essay in hindi

Paryavaran ki raksha essay in hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल पर्यावरण सुरक्षा पर निबंध आप सभी के लिए स्कूल की प्रतियोगिता मैं और स्कूल परीक्षा के समय आप हमारे इस Paryavaran ki raksha essay in hindi  आर्टिकल से जानकारी ले सकते हैं तो आइए पढ़ते हैं हमारे इस आर्टिकल के बारे में। पर्यावरण का अर्थ होता है पेड़ पौधों की रक्षा करना क्योंकि पेड़ पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं इनके बिना मनुष्य का जीवन संकट में पड़ जाता है लेकिन मनुष्य इस बात को नहीं समझते और दिन वा दिन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार पेड़ों की कटाई करते जा रहे हैं ज्यादातर देखा जाए तो हमारा पर्यावरण दिन-ब-दिन गंदा होता जा रहा है जिधर देखो उधर ही गंदगी फैली रहती है हर जगह गंदगी फैलाना लोगों की आदत बन चुकी है लेकिन हमें हर किसी को बताना होगा कि पर्यावरण को साफ सुथरा रखें।

                                               
                                             Paryavaran ki raksha essay in hindi
पर्यावरण संरक्षण मनुष्य के लिए अत्यधिक महत्व रखता है वनस्पतियों का मानव जीवन में बहुत अधिक महत्व है लेकिन आजकल के मानव यह बात कहां मानते हैं और हमारे पर्यावरण को असुरक्षित कर रहे हैं अगर कोई मनुष्य पेड़ काटते हैं तो पेड़ काटने के बदले में उन्हें नए-नए पौधे लगाने भी चाहिए मगर मनुष्य ऐसा कुछ नहीं करता हमेशा पेडो को काट दिया जाता हैं और पेड़ पौधों की संख्या लगातार घटती जा रही है जिस कारण हमारा पर्यावरण असुरक्षित है।

पेड़ पौधों से मनुष्य की जिंदगी चलती है क्योंकि पेड़ पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में ऑक्सीजन छोड़ते है और  मनुष्य शवास ग्रहण करके जीवित रहता है इसलिए मनुष्य के जीवन का आधार पेड़-पौधे ही है और देखा जाए तो वनस्पति प्राणियों को पोषण प्रदान करती है अगर हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हम मनुष्य सुरक्षित कैसे रह सकते हैं मनुष्य ही पर्यावरण को असुरक्षित कर रहे हैं और अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे है।

कुछ दिनों पहले देखा जाए तो हर तरफ पर्यावरण सुंदर दिखता था हर तरफ पेड़ पौधे ही पेड़ पौधे दिखते थे मगर मनुष्य ने पेड़ पौधों को काट कर अपने मकान बनवा लिए हैं और कहीं-कहीं पेड़ पौधों को काट कर उस जगह पर फसल की खेती करने लगे हैं मनुष्य सोचते हैं कि यह पेड़ पौधे सारी जगह घिरे रहते हैं इसलिए उन्हें काट देते हैं और उस जगह पर अपने कारखाने या फिर होटल कर लेते हैं मनुष्य की गलत सोच के कारण हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं है अगर मनुष्य की सोच बदल जाए तो हमारा पर्यावरण धीरे-धीरे सुरक्षित हो जाएगा।

पेड़ पौधे से धरती हरी भरी रहती है और पेड़ पौधों से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और वृक्षों के पत्ते हमारे खाद के रुप में खेती के काम आते हैं  मगर मनुष्य पेड़ पौधों को नष्ट कर देंगे तो फसलों की पैदावार कम होगी और पशु-पक्षी भी घट जाएंगे ,भूमि की उर्वरा शक्ति घटेगी, बहुत जोरु की गर्मी पड़ेगी और मनुष्य की इस गलती के कारण धीरे-धीरे बीमारियां फैलने लगेंगी और सब मनुष्य बीमार पड़ जाएंगे अगर आप पर्यावरण को सुरक्षित रखोगे तभी आप सुरक्षित रह पाओगे।

दोस्तों हमें कमेंट के जरिए बताइए कि आपको हमारा paryavaran ki raksha essay in hindi आर्टिकल कैसा लगा इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें।

0 comments:

Post a Comment