Saturday 9 July 2022

वन रहेंगे हम रहेंगे essay in hindi van rahenge hum rahenge nibandh

वन रहेंगे हम रहेंगे essay in hindi 

प्रस्तावना- वन हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन रहेंगे तभी हम रहेंगे वन के बगैर हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें वनों के महत्व को समझकर उनकी कटाई नहीं करना चाहिए और वनों का सदुपयोग करना चाहिए, वनों की रक्षा हमें करना चाहिए क्योंकि वन ही हमारे भविष्य हैं।


वन रहेंगे तभी हम रहेंगे- वन रहेंगे तभी वास्तव में हम रहेंगे यह बात पूरी तरह से सत्य है। वन हमें लकड़ियां, फल फूल एवं छाया प्रदान करते हैं इसके अलावा बन हमें शुद्ध ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं जिसके जरिए हम जीवित रहते हैं। वनों की लकड़ी का उपयोग कई सारे लोग आज भी खाना बनाने में उपयोग करते हैं। 

इसके अलावा गर्मियों के मौसम में वन लोगों को छाया प्रदान करते हैं उनके खाने के लिए फल इत्यादि प्रदान करते हैं, हमारे लिए गोंद भी प्रदान करते हैं। वास्तव में वनों के बगैर हमारा जीवन संभव नहीं है। वन रहेंगे तभी हम रहेंगे। वन वर्षा को भी आकर्षित करते हैं जो हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

आजकल हम देख रहे हैं कि वर्षा का चक्र काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। दरअसल आज के समय में वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है शहरीकरण के इस दौर में लोग सोच रहे हैं कि हमारा विकास हो रहा है लेकिन वास्तव में वनों की अंधाधुंध कटाई की वजह से दिन प्रतिदिन हमारा विनाश होता जा रहा है। 

आने वाले समय में यदि हम नहीं समझे तो वास्तव में हमें काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। आज के समय में वर्षा का चक्र काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है जिस वजह से किसानों को भी काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है, उनकी फसलें काफी ज्यादा प्रभावित हो रही हैं यह सब वनों की अंधाधुंध कटाई की वजह से हो रहा है। 

हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि हम तभी रह पाएंगे जब हमारे वन रहेंगे। सरकार वनों को लेकर कई आवश्यक कदम उठा रही है लेकिन फिर भी आज के दौर में कई सारे लोग छुपकर वनों की कटाई कर रहे हैं, वह अपने अभी के लालच को देखते हुए यह सब कर रहे हैं लेकिन वास्तव में वह आने वाले भविष्य के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अपने जीवन को आने वाले समय में काफी ज्यादा मुसीबत में डाल रहे हैं।

हम सभी को चाहिए कि हम इस बात को समझें कि वन रहेंगे तभी हम रहेंगे। हमें कई सारे लोगों को इस बारे में जागरूक करने की जरूरत है तभी हम अपने जीवन को बचा सकेंगे।

उपसंहार-- वास्तव में वनों का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि वन रहेंगे तभी हम रहेंगे। वन हमारे लिए काफी आवश्यक साधन प्रदान करते हैं और हम जीवन को सही तरह से निर्वाह कर पाते हैं।

दोस्तों हमारे इस लेख वन रहेंगे हम रहेंगे essay in hindi को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

0 comments:

Post a Comment