Wednesday 6 July 2022

हिंदी में दूसरों की मदद करने पर निबंध Dusro ki madad karna essay in hindi

हिंदी में दूसरों की मदद करने पर निबंध 

प्रस्तावना- दूसरों की मदद करना हर एक प्राणी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। जब हम दूसरों की मदद करते हैं तो दूसरे भी हमारी मदद करते हैं। दूसरों की मदद करने से हमें पुण्य भी मिलते हैं, दूसरों की मदद करना हमारा धर्म भी है।

दूसरों की मदद करने से लाभ- दूसरों की मदद करने से हमें कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं। प्राचीन काल से ही हमारे राजा महाराजा दूसरों की मदद करते हुए आए हैं। दूसरों की मदद करना वह अपना सर्वप्रथम कर्तव्य समझते थे। आज के समय में भी कई विद्वान लोग दूसरों की मदद करना सबसे महत्वपूर्ण बताते हैं। 

कहा जाता है कि दूसरों की मदद करने वाले लोगों के मित्र बहुत से होते हैं, दूसरों की मदद यदि हम करते हैं तो विकट परिस्थिति में दूसरे लोग भी हमारी मदद करते हैं इसके विपरीत यदि हम दूसरों की मदद नहीं करते हैं तो कोई भी हमारा सहयोग करने के लिए आगे नहीं आता है। 

दूसरों की मदद करना मनुष्य का सर्वप्रथम धर्म होता है। हमें गरीबों की मदद जरूर करना चाहिए। हम यदि सक्षम हैं तो हमें उनकी जरूरतों की चीजें उन्हें देना चाहिए जिससे उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े, उनका जीवन सही तरह से यापन हो सके। 

जो भी व्यक्ति दूसरों की मदद करता है वह लोगों के बीच में प्रशंसा के योग्य बनता है लोग उसका मान सम्मान करते हैं। दूसरों की मदद करना एक तरह से समाज सेवा है। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं तो ईश्वर भी हम पर प्रसन्न होते हैं दूसरों की मदद करने से हमारी भी बहुत सी मदद होती है। 

इंसान का कर्तव्य दूसरों की मदद करना ही होता है। इंसान इंसानों की बात करता है, कई इंसान जानवरों, पशु पक्षियों की मदद करते हैं, गर्मियों में उनके पानी की व्यवस्था करते हैं यह सब दूसरों की मदद करना ही है। हम इंसानों में सोचने समझने की क्षमता होती है जानवरों या पक्षियों में इतनी ज्यादा नहीं होती इसलिए हमारा कर्तव्य होता है कि हम सभी जानवरों, पशु पक्षियों एवं इंसानों की मदद करें। 

एक तरह से हम देखें तो सभी जानवर, पशु पक्षी एवं इंसान एक दूसरे पर निर्भर हैं एक दूसरे की मदद करते हैं तभी वह जीवन को सही ढंग से व्यवस्थित ढंग से जी पाते हैं वास्तव में जब हम दूसरों की मदद करते हैं तब हम स्वयं की मदद भी करते हैं यानी जब हम विकट परिस्थिति में होते हैं तो दूसरे भी हमारी मदद करते हैं।

उपसंहार- दूसरों की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है, हमारा धर्म भी है। हमें दूसरों की मदद करना चाहिए चाहे वह मनुष्य या कोई पशु पक्षी हो सभी कि हमें मदद करना चाहिए तभी हम जीवन को सही तरह से यापन कर पाते हैं।

0 comments:

Post a Comment